त्योहारों पर बरती जाए विशेष सतर्कता

पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया ने बैठक कर अधिकारियों निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारी से कहा कि महिला अपराधों के निस्तारण में रूचि लें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:00 AM (IST)
त्योहारों पर बरती जाए विशेष सतर्कता
त्योहारों पर बरती जाए विशेष सतर्कता

कासगंज, संवाद सहयोगी। बुधवार को अलीगढ़ परिक्षेत्र के आईजी ने पुलिस कार्यालय के सभागार में अधीनस्थों की बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने और महिला अपराधों के निस्तारण में रूचि लेने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समय से करा दिया जाए। इससे वादकारी को भी न्याय मिलने में देरी न हो। उन्होंने कहा कि पर्वाें पर विशेष सुरक्षा बरती जाए। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। सीओ क्षेत्रों में रात्रि गश्त की चेकिग करें। आईजी ने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए। सक्रिय अपराधियों को पाबंद किया जाए। जिला बदर किए गए अपराधी जिले में दिखाई न दें। आईजी ने कहा कि महिला अपराधों के मामले में गंभीरता बरतें, त्वरित कार्रवाई करें। एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सदर आरके तिवारी, गवेंद्रपाल गौतम, शैलेंद्र सिंह परिहार सहित सभी थानों एवं कोतवाली के प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस ने रात में किया पैदल मार्च

कस्बा अमांपुर में थानाध्यक्ष गंगसा प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कस्बे के बाजारों एवं गली-कूचों में पैदल मार्च किया। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना मास्क दिखे लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और देर रात न घूमने की हिदायत दी गई।

chat bot
आपका साथी