शहर में त्योहारों पर चलेगा विशेष सफाई अभियान

पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने बैठक में कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मछरों के प्रकोप की रोकथाम के फोगिग कराई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:15 AM (IST)
शहर में त्योहारों पर चलेगा विशेष सफाई अभियान
शहर में त्योहारों पर चलेगा विशेष सफाई अभियान

कासगंज, संवाद सहयोगी। पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य एवं सफाई विभाग के कर्मचारियों की बैठक की। इसमें त्योहारों पर विशेष सफाई अभियान चलाने एवं सफाई निरीक्षकों को बस्तियों में फोगिग कराने के निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि दीपावली पर्व के मद्देनजर घरों में साफ सफाई का काम चल रहा है। घरों का कूड़ा सड़कों पर डाला जा रहा है। पालिका की जिम्मेदारी है कि नगर को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए। समय से कूड़ उठवाएं। जिस बस्तियों में मच्छरों का प्रकोप दिखाई दे रहा है, वहां फोगिग कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस विशेष सफाई अभियान के दौरान छोटी गलियों में भी कड़ा उठाया जाएगा। नालियां को स्वच्छ रखा जाए। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर साहू, सफाई निरीक्षक शैलेंद्र यादव, यशपाल सिंह, जेई जल पुष्पेंद्र, रमेश, बृजराज, आकाश, रमेश कश्यप मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी