भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौपा ज्ञापन

कासगंज संवाद सहयोगी सूकर क्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को राष्ट्रीय युवा शक्ति भी धार देने में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:33 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:33 AM (IST)
भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौपा ज्ञापन
भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौपा ज्ञापन

कासगंज, संवाद सहयोगी : सूकर क्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को राष्ट्रीय युवा शक्ति भी धार देने में जुटी है। संस्था के प्रमुख के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष को ज्ञापन देकर सोरों धार्मिक नगरी को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग की। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को मांग के प्रति आश्वस्त किया है।

धार्मिक नगरी सोरों को तीर्थस्थल बनाए जाने की मांग को लेकर बीते दो माह से आंदोलन चल रहा है। मथुरा, वृंदावन को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने के बाद इस आंदोलन ने रफ्तार पकड़ी है। लोगों की सरकार से उम्मीद बढ़ी है। रविवार देर शाम राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी मांग पत्र सौंपा है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धार्मिक नगरी सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की है। प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि उन्होंने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष से क्षेत्र की जनता की भावनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि वह लोगों की इस मांग को प्रभावशाली तरीके से मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की यह मांग हर संभव पूरी हो। केपी सिंह सोलंकी , डा. बी.डी राना, जय सिंह वर्मा, शरद गुप्ता, डा. मनोज शर्मा मौजूद रहे। ब्राह्मण कल्याण सभा ने आंदोलन को दिया समर्थन

ब्राह्मण कल्याण सभा ने सोमवार को धार्मिक नगरी को तीर्थस्थल घोषित किए जाने की मांग का समर्थन किया है। आंदोलन के संयोजक भूपेश शर्मा को समर्थन पत्र दिया है। अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय ने कहा कि सूकर क्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में ब्राह्मण कल्याण सभा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। हरिओम पचौरी, सुरेश चंद्र शर्मा, दुर्गा शंकर तिवारी, राहुल निर्भय, अनुराग भारद्वाज, मुन्नालाल, मोहनलाल भारद्वाज, गंगा विष्णु माफीदार, हरिओम पचौरी, बाल किशन उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी