आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन को लेकर चर्चा

आम आदमी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के आवास पर हु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 04:28 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 04:28 AM (IST)
आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन को लेकर चर्चा
आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन को लेकर चर्चा

कासगंज, जागरण संवाददाता : आम आदमी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के आवास पर हुई। जिसमें संगठन को लेकर चर्चा की गई। अन्य दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में आम आदमी पार्टी का आधार प्रतिदिन बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों से कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल संजीव कश्यप, राजवीर सिंह कुशवाह, राजेश कुमार को पार्टी का टोपी पहनाकर स्वागत किया। नए सदस्यों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान में भाग लेने को कहा। इस अवसर पर राकेश कुमार, राकिव कुरैशी, संतोष राजपूत, अनुज कुमार दुबे, योगेश कुमार गुप्ता, मनोज शाक्य, विकास माथुर, रेखा देवी, मीना देवी, उमेश यादव, हरपाल सिंह राजपूत, संजू कश्यप, सुनील कुमार वर्मा, अंकित माथुर, सुखदेव सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षणार्थियों को दिए गए प्रमाण : केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के दस दिवसीय घरेलू अगरबत्ती निर्माण के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिथि वरुण कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करें। अगरबत्ती निर्माण में कम लागत से मेहनत कर अधिक आय की जा सकती है। संस्थान के निदेशक विनय कुमार ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 10 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। शांतिस्वरुप, तरुण, अरुण, पूजा, चांदनी, ऊषा, निर्मला, सावित्री, मिथलेश, सुनीत मौजूद रहीं। एसडीएम ने पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण :सहावर में शनिवार को बूथों पर किए जा रहे पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। तहसील के गांव जमालपुर, भिलोली, ताली, याकूतगंज, छितौनी, फतेहपुर, कनोई, सादिकपुर मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। सभी जगह बीएलओ, सुपरवाइजर मौजूद मिले। एसडीएम ने बीएलओ द्वारा जमा किए गए फार्मों को देखा। निर्देश दिए कि अपूर्ण फार्म जमा न करें। फार्म जमा करते समय उसे देख लें। यदि उसमें कहीं कमी हो तो आवेदक से सही करा लें जिससे सूची दुरुस्त की जा सके। इस मौके पर तहसीलदार, राम दयाल रमन, लेखपाल शीलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी