केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने पितरों का किया तर्पण

केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री बी.एल वर्मा ने बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:11 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:11 AM (IST)
केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने पितरों का किया तर्पण
केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने पितरों का किया तर्पण

संवाद सूत्र, सोरों : केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री बी.एल वर्मा ने बुधवार को तीर्थ नगरी सोरों पहुंचकर हरिपदी गंगा के वराह घाट पर पितरों का तर्पण किया। भगवान वराह के दर्शन किए। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार दुबे, बृजेश उपाध्याय, धर्मेश वाष्र्णेय, अंशुल भारद्वाज, नीरज राघव, विशाल पाठक, राहुल पाठक, शरद तिवारी, रामेश्वरदयाल महेरे, संपूर्णानंद भारद्वाज, डा. रविकांत गुप्ता, श्रीकांत तिवारी मौजूद रहे।

श्राद्ध पक्ष में पितरों का तर्पण करने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी पहुंच रहे हैं। घाटों पर तर्पण करने वालों का सुबह से ही मेला लगता है। हरिपदी गंगा सोरों के घाट पर सबसे अधिक श्रद्धालु तर्पण को पहुंच रहे हैं।

श्राद्ध पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें तर्पण किया जाता है। पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष शुरू होकर अमावस्या तक चलते हैं। इन दिनों लोग दिवंगत हो चुके अपने पूर्वजों का स्मरण कर उन्हें तर्पण करते हैं। यह सिलसिला श्राद्ध पक्ष में शुरू हो चुका है। लहरा गंगा घाट, सोरों के हरिपदी गंगा, कादरगंज घाट, कछला गंगा घाट पर सुबह से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश के यात्री पूर्वजों को तर्पण को पहुंच रहे हैं। तीर्थ पुरोहित विधि-विधान पूर्वक तर्पण करा रहे हैं। बुधवार को भी सैकड़ों लोगों ने घाटों पर पहुंच कर पूर्वजों को तर्पण किया।

पिता ने दी संघर्ष ही जीवन की सीख: मेरे पिता स्वर्गीय बी.एल नायक एवं मां स्वर्गीय प्रेमवती नायक ने जीवन में सदैव कठिनाइयों से संघर्ष करने और दायित्वों के प्रति समर्पित तथा प्रतिबद्ध रहने की शिक्षा दी। उनका कहना था कि संघर्ष ही जीवन है। हमें किसी कार्य को एक मिशन मान कर करना चाहिए। मैंने उनकी प्रेरणा और संस्कार को आत्मसात कर सदैव मेहनत और ईमानदारी से कार्य का निर्वहन किया। आज वो हमारे बीच नहीं हैं परंतु मैं उनके बताए सिद्धांतों पर चलता रहूंगा। उनके लिए यही तर्पण और सच्ची श्रद्धांजलि होगी। - योगेंद्र नायक, शिक्षक सहावर

chat bot
आपका साथी