संक्षेप समाचार

संक्षेप समाचार फोटो सहित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:00 AM (IST)
संक्षेप समाचार
संक्षेप समाचार

धार्मिक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

नगरिया : गांव सराय जुन्नारदार में मंगलवार रात मां भगवती के जगराते का आयोजन किया गया। अतरौली की गणेश एंड पार्टी के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से माता की महिला का गुणगान किया। धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूमे। जागरण का प्रारंभ माता की ज्योति जलाकर किया गया। प्रारंभ में कलाकारों ने भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद मां शेरवाली का आह्रवान किया गया। वीरेश जितेंद्र, सुरेंद्र, सोमेश, देवराना, दीपक सोलंकी, राम सिंह बघेल, रामगोविद, सुनील, मनोज, प्रमोद मौजूद रहे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए गए रेडियम स्टीकर

कासगंज: शीत ऋतु की दस्तक होते ही संभागीय परिवहन विभाग सक्रिय हुआ है। एआरटीओ राजेश राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को अभियान चलाकर ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम स्टीकर लगाए गए। एआरटीओ ने बताया कि शीत ऋतु में कोहरे आदि के चलते सड़क हादसे बढ़ते हैं। रेडियम लगने से इनकी रोकथाम होती है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा है कि रेडियम स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाएं।

chat bot
आपका साथी