वराह भगवान की जय-जयकार से गूंजी तीर्थ नगरी

सोरों संवाद सूत्र द्वादशी पर तीर्थ नगरी में भगवान वराह की शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 06:15 AM (IST)
वराह भगवान की जय-जयकार से गूंजी तीर्थ नगरी
वराह भगवान की जय-जयकार से गूंजी तीर्थ नगरी

सोरों, संवाद सूत्र : द्वादशी पर तीर्थ नगरी में भगवान वराह की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान की जय-जयकार से तीर्थ नगरी गुंजायमान रही।

वराह मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान की आरती उतारकर भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज ने किया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मुहल्ला चक्रतीर्थ, मुहल्ला बारु, बड़ा बाजार, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, रामलाल चौराहा, चंदन चौक, सोमेश्वर घाट बदिया होते हुए वराह मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालु भगवान की जय-जयकार कर रहे थे। बैंडबाजों की धुन पर धश्रद्धालु थिकर रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी, पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर के महंत विदेहानंद महाराज ने शोभा यात्रा में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नरेश, सुनील कुमार तिवारी, विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह, सौरभ माहेश्वरी, संजय दुबे, श्रीकांत तिवारी, बृजेश उपाध्याय, आदित्य काकोरिया, यशोधर रावत, लखपत, भुवनेश माहेश्वरी मौजूद रहे। विहिप जिला एवं प्रखंड कासगंज की कार्यकारिणी गठित

कासगंज: विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश बिरथरे की सहमति से जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुंढीर ने जिला एवं प्रखंड कासगंज की कार्यकारिणी की घोषणा की है। सुखवीर पुंढीर ने बताया कि जिला सह समरसता प्रमुख कौशल माहौर, गोरक्षा प्रमुख राहुल यादव, सह गोरक्षा प्रमुख प्रशांत पुंढीर, प्रखंड कासगंज के अध्यक्ष नरेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, महावीर सिंह, शिवम तोमर, विशाल पुंढीर, मंत्री ऋषभ सक्सेना, प्रखंड सह मंत्री चंद्रपाल दिवाकर, विवेक, प्रखंड मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका मुन्नीदेवी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका मंजू देवी को बनाया गया है। (संस)

chat bot
आपका साथी