स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन बाद बहाल हुई सेवाएं

कासगंज, संवाद सहयोगी। सोमवार को शहर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 48 घंटे बाद खुला। स्वास्थ्य सेवाएं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 06:13 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 06:13 AM (IST)
स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन बाद बहाल हुई सेवाएं
स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन बाद बहाल हुई सेवाएं

कासगंज, संवाद सहयोगी। सोमवार को शहर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 48 घंटे बाद खुला। स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हुई तो सुबह से ही रोगियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। चिकित्सकों ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद केंद्र दो दिन के बंद कर दिया था। इस दौरान मरीज और तीमारदार परेशान थे।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. वीके राजपूत, डा. विजेंद्र सिंह राजपूत, दो फार्मासिस्ट एवं एक वार्ड बाय सहित पांच लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद शनिवार को 48 घंटे के लिए स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दिया गया था। इन दिनों जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बना दिया है तो इसी परिसर में जिला चिकित्सालय संचालित है। स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सोमवार को सुबह स्वास्थ्य केंद्र खुला और सेवाएं बहाल हुई हैं। परेशान रोगियों से राहत की सांस ली है। डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को 48 घंटे के लिए बंद किया गया था। सोमवार की सुबह स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। ओपीडी चालू हुई है।

18 लोग मिले कोरोना पाजिटिव, 1239 की हई जांच

कासगंज जिले में सोमवार को 18 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें से 17 लोग नोएडा लैब से आई जांच में पाजिटिव पाए गए हैं। जबकि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 1239 लोगों की जांच हुई, इसमें अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है। नोएडा से आई जांच रिपोर्ट में कासगंज में पांच, सहावर में चार, गंजडुंडवारा में दो, सिढ़पुरा में दो और पटियाली के दो लोग पाजिटिव मिले हैं। सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि पाजिटिवों को क्वारंटाइन सेंटर एवं कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों एवं स्वजनों की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन किट से कोरोना की जांच हो रही है। लोग डरे नहीं लक्षण पाए जाने पर जांच कराएं।

chat bot
आपका साथी