पर्यावरण और जीवन बचाने को आएं आगे, करें पौधारोपण

कासगंज संवाद सहयोगी दैनिक जागरण 26 जून से राष्ट्रीय स्तर पर वृहद पौधा रोपण अभियान चलाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:12 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:12 AM (IST)
पर्यावरण और जीवन बचाने को आएं आगे, करें पौधारोपण
पर्यावरण और जीवन बचाने को आएं आगे, करें पौधारोपण

कासगंज, संवाद सहयोगी : दैनिक जागरण 26 जून से राष्ट्रीय स्तर पर वृहद पौधा रोपण अभियान चलाएगा। इसके तहत जिले में भी पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी लोग दैनिक जागरण के इस अभियान का हिस्सा बनें। पौधों को रोपित कर पर्यावरण और जीवन बचाने के लिए आगे आएं। पेड़, पौधे औषधि का खजाना होते हैं। कोरोना संक्रमण में सामने आया कि पर्यावरण प्रदूषित होने और वनों का कटान होने से ही हमें आक्सीजन की समस्या से जूझना पड़ा। मैं संकल्प लेता हूं कि दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर अखिल भारतीय लोधी महासभा के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपित करुंगा।

- मुनेश राजपूत, जिलाध्यक्ष लोधी महासभा सामाजिक संस्था दुलार पर्यावरण के लिए काम कर रही है। संस्था के द्वारा दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक हजार से अधिक पौध लगाने का संकल्प लेता हूं। साथ ही लोगों से अपील करता हूं कि वे प्रकृति और दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें।

- मनोज शर्मा, संस्थापक, दुलार संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है। महाअभिभावक संघ भी दैनिक जागरण के इस अभियान में जुटेगा और प्रयास करेगा कि संस्था द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। शहर के नागरिक भी इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें।

- अमित पल्तानी, संयोजक महाअभिभावक संघ प्रकृति का दोहन हुआ है। यही कारण है कि कोरोना काल में आक्सीजन की समस्या का सामना करना पड़ा। मैं दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित हूं। अपनी संस्था के सहयोग से जिले में बड़ी संख्या में पौधा रोपण करुंगा। संस्था के सदस्यों से अपील करता हूं कि वह व्यक्तिगत रूप से अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें।

- रतन प्रकाश, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन

chat bot
आपका साथी