महिला हेल्प डेस्क पर नहीं हो रहा नियमों का पालन

कासगंज, संवाद सहयोगी। कोरोना से सुरक्षित रहने को पुलिस मास्क पहनकर लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं,

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 04:32 AM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 04:32 AM (IST)
महिला हेल्प डेस्क पर नहीं हो रहा नियमों का पालन
महिला हेल्प डेस्क पर नहीं हो रहा नियमों का पालन

कासगंज, संवाद सहयोगी। कोरोना से सुरक्षित रहने को पुलिस मास्क पहनकर लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, खुद अधिकांशत: पुलिसकर्मी इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जबकि कुछ पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी से नियमों का पालन कर रहे हैं।

दोपहर 12 बजे: बिलराम गेट स्थित सदर कोतवाली में सैनिटाइजर एवं कोविड हेल्प डेस्क नहीं थी। महिला हेल्प डेस्क पर प्रभारी स्वयं मास्क नहीं लगाए थी। कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी बिना मास्क परिसर में मौजूद थे, जबकि कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही एवं उपनिरीक्षक मास्क लगाए हुए थे। यहां आने वाले फरियादियों पर नियमों के पालन पर कोई पाबंदी नहीं थी। न मास्क और न ही शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था।

दोपहर एक बजे : सोरों गेट पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज भूदेव सिंह एवं मौजूद एक पुलिसकर्मी काम में व्यस्त थे। उनके चेहरे पर मास्क था। शारीरिक दूरी भी बनी हुई थी। नियमों को लेकर संजीदा दिखाई दिए। कोरोना हेल्प डेस्क यहां भी नहीं थी। फरियादी कोरोना के खौफ से अनभिज्ञ बिना मास्क के चौकी में पहुंच रहे थे। इन्हें यहां न तो किसी टोका और न ही रोका। सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं लापरवाही है तो जानकारी कर हिदायत दी जाएगी।

आरके तिवारी, सीओ सदर 1671 लोगों की हुई कोरोना जांच, दो मिले पाजिटिव

रविवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 1671 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें दो लोग सिढ़पुरा ब्लाक के कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। पाजिटिवों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि 10 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को सोरों के गांव दतलाना डा. हरिश कुमार एवं डा. मीना सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शिविर लगाकर लोगों कोरोना, मलेरिया और डेंगू की जांच की गई। 80 लोगों की जांच में कोई पाजिटिव नहीं पाया है। कोरोना योद्धा : आयुष काढ़े और हल्दी दूध का किया नियमित सेवन

कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन ही एकमात्र सही उपाय है। इसका कड़ाई से पालन किया और अधीनस्थों को भी कराया। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष काढ़े और हल्दी का नियमित रूप से सेवन किया। डयूटी के दौरान मास्क को सुरक्षा का कवच बनाया। लीड बैंक प्रबंधक महेश प्रकाश बताते हैं कि तमाम बैंक शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पाजिटिव आए। बैंकों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की। कोरोना नियमों का पालन भी कराया। बैंक परिसरों में सैनिटाइज की पूरी व्यवस्था थी, इसके बावजूद भी कुछ साथी इसकी चपेट में आ गए। स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए मास्क का प्रयोग किया और शारीरिक दूरी बनाए रहे। स्प्रे सैनिटाइजर हमेशा अपने साथ रखा। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करना आदत में सुमार कर लिया। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह टहलने के साथ योगा भी किया। नियमित रूप से गरम पानी का सेवन करते रहे और आज भी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी