मात्र 30 फीसद रह गई कासगंज डिपो की आय

कासगंज संवाद सहयोगी कोरोना काल में लाकडाउन के चलते कासगंज डिपो की आय घटकर मात्र 30 फीसद रह गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:04 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:04 AM (IST)
मात्र 30 फीसद रह गई कासगंज डिपो की आय
मात्र 30 फीसद रह गई कासगंज डिपो की आय

कासगंज, संवाद सहयोगी : कोरोना काल में लाकडाउन के चलते कासगंज डिपो की आय घटकर मात्र 30 फीसद रह गई है। यात्रियों की संख्या घटने से सभी बसें नहीं चल पा रही हैं। घंटों इंतजार के बाद यात्री मिल रहे हैं।

कासगंज डिपो के बेड़े में 89 बसें हैं। इनमें से 67 बसें निगम की और 22 बसें अनुबंधित हैं। सामान्य दिनों में कासगंज डिपो की लगभग 12 लाख रुपये प्रतिदिन की आय होती है, लेकिन अप्रैल के अंतिम सप्ताह के बाद जहां कोरोना का ग्राफ बढ़ा तो बस में यात्रा करने वालों की संख्या काफी गिर गई। यात्रियों की संख्या कम होने से मात्र 25 से 30 बसें ही आन रोड रहती हैं। रोडवेज बस स्टैंड से इन बसों को उन्हीं परिस्थितियों में निकाला जाता है जब बस के लिए 20 से 25 सवारियां मिल जाती हैं। कम सवारियां होने पर बस को रोड पर नहीं भेजा जाता। यात्रियों की कमी के चलते कासगंज डिपो की आय घटकर चार लाख से भी कम रह गई है। इतना ही नहीं यात्रियों के लिए बसों को इंतजार करना पड़ता है। नहीं चल रही प्राइवेट बसें

यात्रियों की संख्या घटने के बाद प्राइवेट और डग्गेमार वाहनों का संचालन भी न के बराबर रह गया है। एटा-कासगंज मार्ग पर तीन दर्जन से अधिक प्राइवेट बसों का संचालन होता था। वहीं, इन दिनों दो-चार बसें इन मार्गाें पर चल रही हैं। अन्य मार्गों पर भी प्राइवेट बस के संचालन की यही स्थिति है। अमुमन कासगंज डिपो की आय 12 लाख रुपये होती थी, लेकिन यह घटकर साढ़े तीन चार लाख रुपये रह गई है। सवारियों होने पर ही बसों का चलाया जा रहा है। यात्रियों को मास्क पहनकर ही बसों में यात्रा करने की इजाजत है।

- संजीव कुमार, एआरएम

chat bot
आपका साथी