किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने किया प्रदर्शन

कासगंज संवाद सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों की समस्याओं को लेकर सदर तहसील में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:55 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:55 AM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने किया प्रदर्शन
किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने किया प्रदर्शन

कासगंज, संवाद सहयोगी : राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों की समस्याओं को लेकर सदर तहसील में प्रदर्शन किया। समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को देकर राज्यपाल से समाधान कराने की मांग की।

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर तहसील पहुंचकर बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्या को लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। शमीम अहमद अल्वी ने कहा कि किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। डीएपी मिल नहीं पा रही, बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही, खाद, बीज महंगा है। सरकार किसानों को राहत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को बढ़ा फसली नुकसान हुआ है। सरकार क्षति का आंकलन कराए और पीड़ितों को मुआवजा दे। संबोधन के बाद सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम शिवकुमार सिंह को दिया गया। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से समस्याओं के निराकरण की मांग की। मोतीलाल मौर्य, थान सिंह कश्यप, अमर सिंह यादव, तेजराम, हरि सिंह यादव, विनोद कुमार शर्मा, ललित मोहन सविता, शारिक अली खान, मास्टर अंजुम रुमानी, शहाबुद्दीन अब्बासी, आमिर अब्बासी, समसुद्दीन अब्बासी, अफजल अब्बासी, राम प्रकाश वर्मा, योगेश कुमार उपाध्याय, डा. केएम गजनबी मौजूद रहे। किसानों को फसली नुकसान का दिया जाए मुआवजा

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने बारिश से हुए किसानों के फसली नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पटियाली के एसडीएम रवींद्र कुमार को राज्यपाल आनंदीबने पटेल के नाम ज्ञापन दिया है। किसानों ने कहा है कि काले कृषि कानून भी वापस लिए जाए। किसानों को बिजली, पानी, खाद, डीएपी, डीजल सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाए। कुलदीप मिश्रा, अंशु मिश्रा, सुधीर मिश्रा, अकरम सिद्दीकी, कुलदीप शर्मा, अमित ठाकुर, भूरे प्रधान, संदीप यादव, अजीत राजपूत, मुहम्मद शाहिद, पुष्पेंद्र सिंह, मुमताज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी