रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले, पेट्रोलियम पदार्थाें की मूल्य वृद्धि ली जाए वापस

कासगंज संवाद सहयोगी पेट्रोलियम पदार्थाें की मूल्यवृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय लोक दल ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:36 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:36 AM (IST)
रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले, पेट्रोलियम पदार्थाें की मूल्य वृद्धि ली जाए वापस
रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले, पेट्रोलियम पदार्थाें की मूल्य वृद्धि ली जाए वापस

कासगंज, संवाद सहयोगी: पेट्रोलियम पदार्थाें की मूल्यवृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय लोक दल ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को दिया।

कैंप कार्यालय से तहसील परिसर पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने वहां प्रदर्शन किया। इसके बाद छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सदर ललित कुमार सौंपा। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार जन विरोधी नीतियों के चलते पेट्रोलियम पदार्थाें के मूल्य में लगातार वृद्धि कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया नहीं कराया जा रहा है। न्यौली चीनी मिल पर गन्ना किसानों का जो बकाया है उसका भुगतान कराया जाए। किसानों की बिजली रियायती मूल्य में उपलब्ध कराई जाए। सरकारी आलू क्रय केंद्र खोले जाएं। विनोद कुमार शर्मा, रशद अहमद, जयवीर सिंह, अफजल, ज्ञान सिंह गौतम, महेंद्र वीर राजपूत, ललित मोहन सविता, महमूद गजनवी, साजिद मौजूद रहे। जीएसटी के नियमों के किया जाए सरलीकरण

संवाद सहयोगी, कासगंज : समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने जीएसटी की जटिलताओं को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जटिलताओं को दूर करने की मांग का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को दिया।

व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सविता ने कहा कि सरकार ने जीएसटी को लागू तो कर दिया, लेकिन उसकी जटिलता से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। लाखों व्यापारी व्यापार बंद करने के लिए मजबूर हो गए हैं। छोटे कारोबारियों के लिए जीएसटी बड़ी समस्या बनी हुई है। इन जटिलताओं को अधिवक्ता भी नहीं समझ पा रहे हैं। प्रतिदिन एक नया प्रविधान लागू कर दिया जाता है। एसडीएम न्यायिक रामाकांत वर्मा ने आश्वस्त किया कि उनका मांग पत्र उचित माध्यम से राज्यपाल तक पहुंचा दिया जाएगा। सुजीत कुमार कश्यप, कृपाल सिंह, डा. पुष्पेंद्र शाक्य, रामनरेश यादव, विशाल कश्यप, बादल प्रजापति, आकाश कश्यप, अजीत कुमार, सुभाष शाक्य, टिकू, संजय यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी