आरक्षण बदलते ही सक्रिय हुए नए दावेदार

पहले से तैयारी कर रहे तमाम प्रत्याशी निराश हुए। आरक्षण से प्रधान पदों के समीकरण बदल गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 04:50 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 04:50 AM (IST)
आरक्षण बदलते ही सक्रिय हुए नए दावेदार
आरक्षण बदलते ही सक्रिय हुए नए दावेदार

संवाद सहयोगी, कासगंज: पंचायत चुनाव को लेकर दावेदार महीनों से तैयारियां कर रहे थे। बीते दिनों आरक्षण स्पष्ट हो जाने से दावेदारों की स्थिति लगभग साफ हो गई थी। लेकिन, अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुन: आरक्षण हुआ है तो समीकरण बदल गए है। पुराने दावेदार मायूस हुए है तो नए सक्रिय हो गए है।

पंचायत चुनाव को लेकर तीन मार्च को आरक्षण की अंतरिम सूची प्रकाशित हुई थी। अंतरिम सूची के बाद तमाम दावे आपत्तियां हुई। ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं प्रधान पद के दावेदार आरक्षण के अनुसार सक्रिय हो गए थे। जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया था। दावेदारों ने प्रचार में लाखों रुपए भी खर्च कर दिए थे। लेकिन, इसी बीच 13 मार्च को उच्च न्यायालय ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए अंततिम सूची प्रकाशन पर रोक लगा दी और वर्ष 2015 के अनुसार आरक्षण करने के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश के बाद जिला पंचायत राज विभाग ने आरक्षण की नई प्रक्रिया शुरू कर दी और आरक्षण की अंतरिम सूची शनिवार देर रात को जारी कर दी। नई सूची जारी होने के बाद तमाम ग्राम पंचायतों में बड़ा परिवर्तन हो गया। इस परिवर्तन से समीकरण बदल गए और सक्रिय हुए तमाम दावेदारों के हाथ निराशा लगी है। जबकि तमाम ऐसे दावेदार जो पूर्व के आरक्षण से अपनी दावेदारी खो चुके थे, उनकी वांछे खिल गई है। उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

23 तक होगी आपत्तियां

आरक्षण की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। जिन दावेदारों को आपत्तियां है, वे 23 मार्च को शाम पांच बजे तक अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। डीएम सीपी सिंह ने पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया है कि कलक्ट्रेट परिसर, डीपीआरओ कार्यालय, ब्लाक कार्यालय पर दावेदार अपनी आपत्तियां दे सकते है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बाद में 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

वर्ष 2015 को आधार मानकर आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश हुए है। इसे चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई है। इस तरह की जानकारी मिलने पर दावेदार खुलकर मैदान में नहीं आ रहे है। चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे डा. बीडी राना का कहना है कि स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही प्रचार प्रसार के गति दी जाएगी।

इन पदों पर काविज होगी महिलाएं

पद, कुल, महिला

- ग्राम प्रधान, 423,143

- क्षेत्र पंचायत सदस्य, 579,192

- ब्लाक प्रमुख,07, 03

- जिला पंचायत सदस्य,23,08 - जनसंख्या का आंकड़ा

- कुल जनसंख्या,1158347

- अनुसूचित जाति,223078

- पिछड़ा वर्ग,717009

- सामान्य,218260

chat bot
आपका साथी