गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में दिन भर होती रहीं तैयारियां

कासगंज संवाद सहयोगी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर सोमवार को तैयारियां होती रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:38 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:38 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में दिन भर होती रहीं तैयारियां
गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में दिन भर होती रहीं तैयारियां

कासगंज, संवाद सहयोगी: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर सोमवार को तैयारियां होती रहीं। पुलिस लाइन में एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं देखीं। शहर से लेकर कस्बों तक राष्ट्रीय झंडे एवं अन्य प्रतीक की जमकर बिक्री हुई।

मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। शहर से लेकर कस्बा और गांव तक देशभक्ति के तराने गाए जाएगे। प्रभात फेरी निकलेगी, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सरकारी कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने शनिवार को ही बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सोमवार को कार्यालयों में तैयारियां होती रहीं। पुलिस लाइन में बीते एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थीं। सोमवार की सुबह एसपी मनोज कुमार सोनकर ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। शहर में जगह-जगह राष्ट्र के प्रतीक और राष्ट्र ध्वजों से दुकानें सजी नजर आईं। लोगों ने जमकर खरीददारी की। खादी आश्रम की दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए लोग पहुंचे। पालिकाकर्मी देर रात शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं बारहद्वारी, घंटाघर को विद्युत लड़ियों से सजाते रहे। पुलिस कर्मियों को दी गईं ड्यूटियां

गणतंत्र दिवस पर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। 2018 की सांप्रदायिक हिसा के बाद राष्ट्रीय पर्वो पर विशेष सुरक्षा बरती जाती है। शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है। जिले में बनाए गए आठ जोन में भी पुलिस क ड्यूटी लगाई गई है। जिले की सीमाओं पर चेकिग के लिए एसपी ने विशेष निर्देश दिए है। जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर सुरक्षा व्यवस्थ पर नजर रखेंगे। देर शाम तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बांटी गई। नोडल अधिकारी एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर जिले भर में विशेष निगरानी रहेंगी। सार्वजिनक स्थलों पर की गई चेकिग

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकिग की। रोडवेज बस स्टैंड, अमांपुर बस अड्डा, अतरौली बस अड्डा, तहसील परिसर, जिला न्यायालय आदि सार्वजनिक स्थलों पर चेकिग की। आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिग कर यात्रियों को जागरूक किया। संदिग्धों की तलाशी ली गई। स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों के लगेज चेक किए गए।

chat bot
आपका साथी