कासगंज में मजदूर की मौत होने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट

कासगंज, संवाद सहयोगी। टायर पर रबड़ चढ़ाने की फैक्ट्री में बायलर फटने से हुई मजदूर की मौत के मामले में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 05:00 AM (IST)
कासगंज में मजदूर की मौत होने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट
कासगंज में मजदूर की मौत होने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट

कासगंज, संवाद सहयोगी। टायर पर रबड़ चढ़ाने की फैक्ट्री में बायलर फटने से हुई मजदूर की मौत के मामले में मृतक के तयेरे भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में फैक्ट्री स्वामी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने शुक्रवार को मौके का भी निरीक्षण किया।

थाना ढोलना क्षेत्र में नदरई के पास स्थित रबड़ पर टायर चढ़ाने की फैक्ट्री में गुरुवार को बायलर फट जाने से मजदूर मान सिंह की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में मृतक के तयेरे भाई भगवान दास निवासी मलेला जिला आगरा ने थाना ढोलना में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया है कि घटना के दिन भाई (मान सिंह) साथियों के साथ फैक्ट्री में काम कर रहा था। फैक्ट्री स्वामी सुभाष यादव टैंक के पास वेल्डिंग करा रहे थे। मान सिंह एवं अन्य कर्मचारियों ने वेल्डिंग कराने की मना किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानीं। इससे टैंक में आग लग गई और वह बायलर फट गया। इसमें मान सिंह घायल हो गया। फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी घायल अवस्था में मान सिंह को जिला चिकित्सालय और फिर वहां से अलीगढ़ ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी