परिनिर्वाण दिवस पर लोगों ने बाबा साहब को किया याद

कासगंज संवाद सहयोगी संविधान के निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि जिले में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:53 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:53 AM (IST)
परिनिर्वाण दिवस पर  लोगों ने बाबा साहब को किया याद
परिनिर्वाण दिवस पर लोगों ने बाबा साहब को किया याद

कासगंज, संवाद सहयोगी : संविधान के निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि जिले में मनाई गई। बसपा सहित अन्य राजनैतिक दलों ने बाबा साहब को याद किया। विचार गोष्ठी की। बसपाइयों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मामों स्थित डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल सुरेश चंद्र गौतम के मुख्य अतिथ्य में हुए कार्यक्रम में बसपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि भीमराव आंबेडकर नारी समाज के मुक्तिदाता, कमजोर उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे। उन्होंने देश को विश्व सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया। कमल कुमार बौद्ध, डा. प्रेमपाल जाटव, डीपी सिंह राना, रामवीर सिंह, हुंडीलाल बघेल, डा. जसवीर सिंह ने संबोधन दिया। जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती, अरविन्द कुमार, सुभाष कुमार शाक्य, नीरज कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के सरकुलर रोड स्थित जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, अविनाश लोधी, देव प्रकाश लोधी, विशाल कश्यप, लक्ष्मण सिंह यादव मौजूद रहे। गांव अहरौली में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब को देश की अनमोल धरोहर बताया। सुनीता बाथन, जागृति सिंह, बेगम, इशरत, सुष्मा देवी, मिथलेश, हरजाना मौजूद रही। डा. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति ने भी किया याद

कस्बा गंजडुंडवरा में डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर डा. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति द्वारा पालिका परिसर में स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र के नेतृत्व में पंचशील का पाठ एवं बौद्ध वंदना हुई। अध्यक्ष ने डा. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का मूल मंत्र था संगठित रहो, शिक्षित बनो, संघर्ष करो। सभासद अजयपाल सिंह, मोहर सिंह, मातादीन, मुरलीधर, विष्णु वाल्मीकि, वीरेंद्र वाल्मीकि, मलखान सिंह, जयप्रकाश, दाता राम, अजय, पंकज मौजूद रहे। भारतीय संविधान के निर्माता था बाबा साहब

कस्बा सिढ़पुरा में समाजवादी पार्टी द्वारा कैंप कार्यालय इस्लाम नगर पर भारती संविधान के निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा के वरिष्ठ जिला सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता एंव दलितों और वंचितों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर ने जीवनपर्यंत तक वंचित लोगो के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष डा. वाहिद अली, आरिफ, हैदर अली, शादाब सिद्दीकी, वीरभान सिंह परिहार, हारुन, प्रवीन राठौर, संदीप यादव, बृजनंदन यादव, दिलदार मियां, डा. अवनीश यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी