राजतिलक शोभा यात्रा देखने को उमड़ी राम भक्तों की भीड़

संवाद सहयोगी कासगंज भगवान श्रीराम की राजतिलक यात्रा रविवार देर रात निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:50 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:50 AM (IST)
राजतिलक शोभा यात्रा देखने को उमड़ी राम भक्तों की भीड़
राजतिलक शोभा यात्रा देखने को उमड़ी राम भक्तों की भीड़

कासगंज, संवाद सहयोगी: भगवान श्रीराम की राजतिलक यात्रा रविवार को देर रात शहर में धूमधाम से निकाली गई। चार दर्जन से अधिक झांकियां निकाली गईं। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत झांकियों का प्रदर्शन हुआ। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, जानकी आरती उतारी। गांव देहात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन को पहुंचे। भगवान की जय-जयकार से वातावरण गूंजता रहा।

रावण संहार कर 14 वर्ष का वनवास व्यतीत करने के के बाद अयोध्या नगरी लौटने पर भगवान श्रीराम का स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम भाइयों के साथ रथ पर विराजमान थे। भगवान श्रीराम की राज तिलक यात्रा सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर से शुरु हुई। आठ बैंड, इटावा के घोड़े, काली अखाड़ दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। काली अखाड़े का करतब लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। शोभायात्रा श्री रामलीला मंदिर से प्रारंभ होकर सोरों गेट, गली पुरानी चक्की, गली धोबियान, बड़ी होली, सोरों गेट, गली मीना बाजार, बिलराम गेट, सूत की मंडी, गली पचौरियान होती हुई बारहद्वारी स्थित श्रीरामलीला मंच पर समापन हुआ। राजतिलक शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं राम भक्तों ने भगवान की आरती उतारकर किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीश पाठक, महामंत्री विदित वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, दीपक गुप्ता, मौजूद रहे रहे। पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद

राजतिलक शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रखी थी। जिले के अलावा सोरों, ढोलना, सहावर थाने का फोर्स तैनात रहा। प्रत्येक झांकी के साथ एक आरक्षी की तैनात की गई थी। मेला मार्गों पर भी सुरक्षा की ²ष्टि से अतिरिक्त फोर्स लगाया था। सुरक्षा की व्यवस्था की कमान एएसपी अनिल कुमार, सीओ डीके पंत संभाले हुए थे। ग्रामीणों ने लिया जलेबी का स्वाद

राजतिलक यात्रा में नगर के मुख्य बाजारों में रातभर भीड़ रही। हजारों की संख्या में लोग भगवान की राजतिलक यात्रा को देखने पहुंचे। हलवाइयों ने जलेबी की दुकानें सजाईं। जलेबी खरीदने के लिए दुकानों पर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। गंजडुंडवारा में भी निकाली गई भगवान की राज तिलक यात्रा

कस्बा गंजडुंडवारा में रामलीला के समापन से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की राजतिलक यात्रा निकाली गई। राजतिलक यात्रा का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, पालिकध्यक्ष संजीव महाजन, प्रमोद यादव ने श्री रामरथ की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में काली अखाड़े ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। एक दर्जन से अधिक झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा पंचायती बाग से रेलवे रोड, एटा रोड़, पटियाली तिराहा, सब्जी मंडी, टिन बाजार, राजाराम चौराहा, चोक सट्टी बाजार, बान मंडी तिराहा, थाना रोड होकर वापस पंचायती बाग पर संपन्न हुई। शशांक राठौ , अतुल महाजन, अवधेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, जोगेश गुप्ता, ध्रुव महाजन, विकास गुप्ता, सुमन गुप्ता, गौरव गुप्ता मौजूद रहे

chat bot
आपका साथी