कासगंज जंक्शन से आज से चलेंगी पांच जोड़ी अनारक्षित ट्रेन

कासगंज संवाद सहयोगी अनारक्षित ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:14 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:14 AM (IST)
कासगंज जंक्शन से आज से चलेंगी पांच जोड़ी अनारक्षित ट्रेन
कासगंज जंक्शन से आज से चलेंगी पांच जोड़ी अनारक्षित ट्रेन

कासगंज, संवाद सहयोगी: अनारक्षित ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। इज्जतनगर मंडल ने कासगंज-मथुरा, कासगंज-बरेली, कासगंज-कानपुर मार्ग पर ट्रेन चलाने की समय सारिणी जारी कर दी है। इसको लेकर तैयारियां ली गई हैं।

काशीपुर-कासगंज एक्सप्रेस संख्या 05335 सुबह 05:40 बजे काशीपुर से चलकर दोपहर 12:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 01:40 बजे प्रस्थान करेगी। रात नौ बजे काशीपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05337 कासगंज-बरेली अनारक्षित एक्सप्रेस कासगंज से सुबह 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और 01:50 बजे बरेली सिटी स्टेशन पहुंचेंगी। यह ट्रेन बरेली सिटी स्टेशन से वापसी में शाम 05:10 बजे प्रस्थान करेगी और 08:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05349 कासगंज-फर्रुखाबाद, कासगंज से सुबह 05:35 बजे प्रस्थान करेगी और 08:30 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन फर्रुखाबाद से 04:50 बजे चलेगी और शाम 07:50 बजे कासगंज पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05345 कासगंज-मथुरा, कासगंज से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी और 03:05 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से रात नौ बजे चलेगी और रात 11:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05347 कासगंज से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान करेगी, 09:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अछनेरा ने सुबह 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 02:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। लिया जाएगा अतिरिक्त किराया

रेलवे बोर्ड ने अनारक्षित ट्रेनों के संचालन के साथ अतिरिक्त किराए का भी प्रविधान किया है। एक से लेकर 45 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए टिकट किराया 30 रुपये लिया जाएगा। किसी भी रेलवे स्टेशन तक की यात्रा के लिए पूर्व में निर्धारित टिकट की कीमत से यह 15 रुपये अतिरिक्त हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रत्येक यात्री को मास्क पहनाने एवं सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही यात्रा प्रारंभ की जाएगी। ट्रेनों के संचालन की तैयारियां कर ली गई हैं।

- अभिषेक वर्मा, स्टेशन अधीक्षक रेल में किराए वृद्धि से असंतुष्ट हैं लोग

संवाद सहयोगी, कासगंज : लाकडाउन के लंबे अंतराज के बाद संचालित हुई ट्रेनों में अतिरिक्त किराया लेने से यात्री असंतुष्ट हैं। 45 किलोमीटर तक का किराया 30 रुपये लिया जा रहा है। इसमें 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज के रूप में वसूले जा रहे हैं।

कासगंज जंक्शन से हाल ही में संचालित हुई विभिन्न मार्गाें की रेल गाड़ियों में रेलवे द्वारा अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है। लाकडाउन से पूर्व यह किराया रेलवे स्टेशनों के मध्य की दूरी के अनुसार लिया जाता था। इससे यात्रियों में असंतोष है। पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने से वालों से रिजर्वेशन चार्ज के रूप में 15 रुपये लिए जा रहे हैं। कासगंज स्टेशन के डीसीआई एके वर्मा का कहना है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित धनराशि ही यात्रियों से ली जा रही है।

स्टेशन किराया पूर्व किराया अब

- कासगंज से मथुरा 50 रुपये 65 रुपये

- कासगंज से फर्रुखाबाद 55 रुपये 70 रुपये

- कासगंज से बरेली 55 रुपये 70 रुपये अचानक रेल का किराया बढ़ा दिया गया है। इससे आर्थिक दिक्कत हो रही है। पहले कन्नौज का किराया कम था, लेकिन अब किराए को बढ़ा कर रेलवे ने समस्या खड़ी कर दी है।

- सुरेश चंद्र, कन्नौज पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। हमेशा रेल का किराया सामान्य रहा है, लेकिन कोरोना की मार ने ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट का मूल्य बढ़ा दिया है। यह गरीबों के लिए परेशानी सबब है।

- अवधेश कुमार, दरियावगंज

chat bot
आपका साथी