रेलवे ने अपडेट की ट्रेनों की आनलाइन समय सारिणी

यात्रियों को तमाम ट्रेनों की मोबाइल एप पर जानकारी नहीं मिल रही थी। यत्रियों को जानकारी के लिए स्टेशन जाना पड़ रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:50 AM (IST)
रेलवे ने अपडेट की ट्रेनों की आनलाइन समय सारिणी
रेलवे ने अपडेट की ट्रेनों की आनलाइन समय सारिणी

कासगंज, संवाद सहयोगी। रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन तो शुरू किया, लेकिन इन ट्रेनों की जानकारी रेलवे एप पर आनलाइन उपलब्ध नहीं हो रही थी। यात्री ट्रेनों की जानकारी के लिए स्टेशन पहुंच रहे थे। अब रेलवे ने ट्रेनों की समय सारिणी एप पर अपडेट कर दी है।

कोरोना संक्रमण के चलते रेल का संचालन ठप हो गया था। अनलाक में बीते माह का विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो कासगंज से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की स्थिति रेलवे के एप पर अपलोड नहीं हो रही थी। घर बैठे मोबाइल पर एप से जानकारी नहीं मिल रही थी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब रेलवे ने यात्रियों के लिए समस्या का समाधान कर दिया है। ट्रेनों की समय सारिणी एप पर अपलोड कर दी है।

इन नंबरों से लें जानकारी

अपडाउन ट्रेन, नंबर

लखनऊ-बांद्रा, 09021/09022

रामनगर-आगरा फोर्ट, 05055/05056

गांधीधाम-भागलपुर, 09451/09452

कानपुर सेंट्रल-बांद्रा टर्मिनस, 02243/02244

रामनगर-बांद्रा टर्मिनस, 09075/09076 जो भी ट्रेन इन दिनों संचालित चल रही हैं। सभी की समय सारिणी आनलाइन अपडेट कर दी गई है। यात्री अब अपने मोबाइल एप पर ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं।

राजेंद्र सिंह, पीआरओ

chat bot
आपका साथी