गंदगी से उफन रहे नाले, चोक पड़ी हैं नालियां

दरियावगंज संवाद सूत्र स्टेशन रोड पर गंदगी का अंबार लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:22 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:22 AM (IST)
गंदगी से उफन रहे नाले, चोक पड़ी हैं नालियां
गंदगी से उफन रहे नाले, चोक पड़ी हैं नालियां

दरियावगंज, संवाद सूत्र : स्टेशन रोड पर गंदगी का अंबार लगा है। नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। सड़कों पर दलदल और गंदगी है। यहां के लोग नारकीय हालातों में जिंदगी गुजराने को मजूबर हैं। स्टेशन आने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है।

दरियावगंज रेलवे स्टेशन मार्ग इन दिनों यात्रियों एवं यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों की परेशानी का निराकरण नहीं हो रहा है। नालों की सफाई नहीं हुई है। नालियां चोक पड़ी हैं। गांव का पानी सड़कों पर भर जाता है। सड़क भी जीर्णशीर्ण है। गड्ढों में पानी भरने से आवागमन में दिक्कत होती है। स्टेशन रोड पर रहने वाले लोग संक्रमण फैलने को लेकर आशंकित रहते हैं। इतना ही नहीं आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने डीएम सीपी सिंह से नाले, नालियों को सफाई कराने एवं मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। परदेसी गुप्ता, अंकित सक्सेना, विवेक सक्सेना, तुलसी, अनुज, राहुल, मनोज कुमार, रामेश्वरी, विजय गुप्ता प्रमुख है। रेलवे स्टेशन रोड से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है। मार्ग की दुर्दशा और गंदगी की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। लोग परेशान हैं।

- वीरेश कुमार, व्यापारी नाले नालियां चोक पड़े हैं। घरों का गंदा पानी भी सड़कों पर आता है। सड़क खराब है। गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन में दिक्कत होती है।

- दिलीप कुमार, कारोबारी

chat bot
आपका साथी