समस्याओं से जूझ रहे आश्रय योजना के आवासों में रह रहे लोग

सोरों संवाद सूत्र सोरों के बदरिया में आश्रय योजना के तहत आवास बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:04 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:04 AM (IST)
समस्याओं से जूझ रहे आश्रय योजना के आवासों में रह रहे लोग
समस्याओं से जूझ रहे आश्रय योजना के आवासों में रह रहे लोग

सोरों, संवाद सूत्र : सोरों के बदरिया में आश्रय योजना के तहत आवास बनाए गए हैं। इनमें रह रहे परिवारों को पीने के पानी एवं बिजली तक की सुविधा नहीं है। लोग परेशान हैं। मूलभूत सुविधाओं के लिए यहां के निवासी उच्चाधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी में उनका जीवन नारकीय हो गया है।

डूडा की आश्रय योजना के तहत कस्बा सोरों के बदरिया में बहुमंजिला कालोनी का निर्माण किया गया है। 112 आवास बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें 30 का आवंटन हो चुका है। इनमें लोग रह रहे हैं। इन आवासों में बिजली और पानी फिटिग तो हो चुकी है, लेकिन दोनों में से किसी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कालोनी में न बिजली के पोल लगे हैं और न ही लाइन बिछी है। पेयजल की आपूर्ति के लिए ओवरहेंड टैंक तो बना है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। यहां रह रहे लोग बिजली पानी के लिए परेशान हैं। भीषण गर्मी में उनका जीवन नारकीय हो गया है। पानी के लिए पालिका प्रशासन और बिजली के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आवास तो आवंटित हुए हैं, लेकिन बिजली पानी की सुविधा नहीं है। एक नल लगा है। उससे ही पानी की पूर्ति हो रही है। बहुत परेशानी है।

- ओमशिव, कालोनी निवासी आवास अच्छे बने हैं। आवासों में बिजली और पानी की फिटिग है, लेकिन दोनों में से किसी की आपूर्ति नहीं मिल रही है। सोमवार को पालिकाध्यक्ष के आवास गए थे, मुलाकात नहीं हुई।

- सतेंद्र, कालोनी निवासी कार्यदायी संस्था को काम पूरा कराना है। मंगलवार को इसे दिखवाया जाएगा और संस्था के अधिकारियों को बुलाकर निर्देशित करेंगे। शीघ्र बिजली, पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।

- अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम

chat bot
आपका साथी