पटियाली क्षेत्र में खेतों में घुसा गंगा का पानी, लोगों में दहशत

संवाद सूत्र पटियाली गंगा में बढ़ा पानी पटियाली क्षेत्र के तटवर्तीय गांव की फसली भूमि तक पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:43 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:43 AM (IST)
पटियाली क्षेत्र में खेतों में घुसा गंगा का पानी, लोगों में दहशत
पटियाली क्षेत्र में खेतों में घुसा गंगा का पानी, लोगों में दहशत

संवाद सूत्र, पटियाली : गंगा में बढ़ा पानी पटियाली क्षेत्र के तटवर्तीय गांव की फसली भूमि तक पहुंच गया है। हालांकि, कछला गंगा नदी के गेज में मामूली गिरावट आई है। बैराजों से भी पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं कहीं घरों में पानी न घुस जाए इसको लेकर लोगों में दहशत है। जिला प्रशासन के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पटियाली क्षेत्र में सुन्नगढ़ी के सहबाजपुर से लेकर सिकंदरपुर वैश्य के गांव राजेपुर कुर्रा तक 45 किलोमीटर के दायरे में बह रही गंगा में इन दिनों पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते पानी का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को पटियाली के कई ग्रामों में गंगा का पानी खेतों में भी जा पहुंचा है। गन्ना, बाजरा एवं धान की फसल खेतों में खड़ी है। इन फसलों को पानी भरने से नुकसान हो सकता है। हालांकि कछला गंगा नदी पर शुक्रवार को जलस्तर में मामूली गिरावट हुई है। वहीं, बैराजों से पानी का डिस्चार्ज भी कम हो रहा है। इन गांवों के खेतों में घुसा पानी

पनसोती, नगला टिकुरी, रामताल, गठरा, गनला मुक्ता, जिलौल, नगला खुर्द, बझेरा। यह रहा पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज 106139

- बिजनौर बैराज 106139

- नरौरा बैराज 91851 कछला गंगा नदी पर पानी का गेज - 163.55 गंगा में पानी का दबाव कम हो रहा है। बैराजों से पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। इन दिनों बरसात हो रही है। गंगा में पानी का जलस्तर घटना-बढ़ता रहेगा।

- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई

chat bot
आपका साथी