बंद पड़ी है पानी की टंकी, सोलर लाइट खराब, ग्रामीण परेशान

कासगंज संवाद सहयोगी विकास खंड कासगंज का गांव हनौता अव्यवस्थाओं का शिकार है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:40 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:40 AM (IST)
बंद पड़ी है पानी की टंकी, सोलर लाइट खराब, ग्रामीण परेशान
बंद पड़ी है पानी की टंकी, सोलर लाइट खराब, ग्रामीण परेशान

कासगंज, संवाद सहयोगी : विकास खंड कासगंज का गांव हनौता अव्यवस्थाओं का शिकार है। न पानी की व्यवस्था न ही रोशनी का प्रबंध। टूटी सड़कों पर राह निकलना दूभर। ग्रामीण गंदगी के ढेर और सड़कों पर बहते गंदे पानी से परेशान हैं। गांव का मुख्य मार्ग जीर्णशीर्ण हो गया है।

ग्राम पंचायत हनौता में हर ओर अव्यवस्था है। गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से उखड़ा पड़ा है। बारिश में जलभराव हो जाता है तो दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। गांव में स्वच्छ पानी के लिए बनाई गई टंकी कई वर्षों से खराब पड़ी है। पांच इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब हैं। इससे गांव की पेयजल व्यवस्था बदतर है। सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। पंचायत के दोनों गांवों पर मात्र एक सफाई कर्मचारी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। गांव में लगी सोलर लाइटें भी बीते दो वर्षों से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही गांव में अंधकार छा जाता है। सबसे अधिक समस्या पेयजल की है। गांव के हैंडपंप एवं टंकी सही होनी चाहिए। शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीण परेशान हैं।

- शिशुपाल सिंह, स्थानीय ग्रामीण सबसे जरूरी है कि गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। ताकि बारिश में रोग न फैलाएं। गांव का मुख्य मार्ग का दुरुस्तीकरण होना चाहिए।

- संतोष कुमार, स्थानीय ग्रामीण अभी विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। ग्राम पंचायत की सभी समस्याओं का समय से समाधान कराया जाएगा। गांव के लिए एक सफाई कर्मचारी नियुक्ति कराए जाने का प्रयास करेंगे।

- अमर सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत हनौता

chat bot
आपका साथी