मजबूत राष्ट्र के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून है जरूरी

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने तहसीलदार को सौंपा। संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से कानून लाए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:15 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:02 AM (IST)
मजबूत राष्ट्र के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून है जरूरी
मजबूत राष्ट्र के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून है जरूरी

कासगंज, संवाद सहयोगी। बुधवार को अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को दिया है। इसमें मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की मांग की।

तहसीलदार अजय यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि किसी भी राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। देश में बढ़ती जनसंख्या की रोकथाम के लिए जरूरी है कि देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाए। इससे सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। आर्थिक ²ष्टिकोण से भी भारत मजबूत बनेगा, बेरोजगारी जैसी समस्या से लोगों को निजाम मिलेगी। देश को समृद्धशाली बनाने के लिए इस कानून को लागू किया जाए। तहसीलदार ने ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को आश्वासन दिया कि यह उनका मांगपत्र उचित माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कपिल पंडित, छोटू पंडित, मनोज बघेल, रामदास, चंद्रकांत सैन, राजा बाबू दीक्षित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी