दिल्ली में नहीं मिले अर्जित, पुलिस टीम लौटी

विदेश मंत्रालय में सहायक प्रतिनिधि भारत सरकार का कार्यभार ग्रहण करने गए जिले के अर्जित दिल्ली में नहीं मिले। उन्हें खोजने गई पुलिस टीम दिल्ली से लौट आई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:15 AM (IST)
दिल्ली में नहीं मिले अर्जित, पुलिस टीम लौटी
दिल्ली में नहीं मिले अर्जित, पुलिस टीम लौटी

कासगंज, संवाद सहयोगी। विदेश मंत्रालय में सहायक प्रतिनिधि भारत सरकार का कार्यभार ग्रहण करने गए जिले के अर्जित दिल्ली में नहीं मिले। उन्हें खोजने गई पुलिस टीम दिल्ली से लौट आई है।

सिढ़पुरा निवासी अर्जित पुत्र विनोद सोलंकी बीती नौ सितंबर को नीति आयोग से पदोन्नति होने पर विदेश मंत्रालय में सहायक प्रतिनिधि के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए बस से दिल्ली गए थे। उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया और 14 सितंबर के बाद उनका स्वजन से संपर्क भी कट गया। गुमशुदगी की सूचना पर 23 सितंबर को उपनिरीक्षक वीपी सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम स्वजन के साथ दिल्ली गई। वहां जिन स्थानों पर अर्जित की लोकेशन मिली थी, वहां पुलिस ने उनके फोटो दिखाकर लोगों से जानकारी ली। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि अनुमति लेकर नीति आयोग व विदेश मंत्रालय जाकर भी जानकारी ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी