विदेश मंत्रालय के अधिकारी की दिल्ली में तलाश

सिढ़पुरा के अर्जित सोलंकी ने 10 सितंबर को कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:15 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:15 AM (IST)
विदेश मंत्रालय के अधिकारी की दिल्ली में तलाश
विदेश मंत्रालय के अधिकारी की दिल्ली में तलाश

संवाद सहयोगी, कासगंज: पुलिस ने विदेश मंत्रालय के लापता अधिकारी की दिल्ली में तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने उन क्षेत्रों में सुराग लगाने की कोशिश की, जहां-जहां उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन मिली थी। शुक्रवार तक अधिकारी का सुराग नहीं लग सका था।

सिढ़पुरा निवासी अर्जित सोलंकी विदेश मंत्रालय में सहायक प्रतिनिधि भारत सरकार के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के लिए नौ सितंबर को दिल्ली गए थे। वह दिल्ली तो पहुंचे, लेकिन मंत्रालय नहीं पहुंचे। पिता विनोद सोलंकी ने यहां 19 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

गुरुवार को सिढ़पुरा के उपनिरीक्षक वीपी सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम अर्जित के स्वजन को लेकर दिल्ली गई। पुलिस शुक्रवार को दिल्ली में उनकी तलाश करती रही। अर्जित के स्वजन पुलिस के साथ हैं।

भाई-बहन से वाट्सएप पर जुड़े रहे: एएसपी आदित्य कुमार वर्मा ने बताया कि अर्जित ने 10 सितंबर को मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। 14 सितंबर तक उनका मोबाइल कभी-कभी ही ऑन हुआ। इस दौरान उनकी वाट्सएप पर अपने भाई और बहन से चेटिंग होती रही। अर्जित के कहने पर उनके भाई ने वाटसएप पर उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी भेजी थी। 14 सितंबर के बाद अर्जित का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है।

chat bot
आपका साथी