ढोलना थाने में बढ़ाया जाएगा पुलिस फोर्स: आइजी

अलीगढ़ के आइजी ने बुधवार रात ढोलना थाने का निरीक्षण किया। साफ-

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 02:56 AM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 02:56 AM (IST)
ढोलना थाने में बढ़ाया जाएगा पुलिस फोर्स: आइजी
ढोलना थाने में बढ़ाया जाएगा पुलिस फोर्स: आइजी

कासगंज, जागरण संवाददाता: अलीगढ़ के आइजी ने बुधवार रात ढोलना थाने का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इंस्पेक्टर की पीठ-थपथपाई।

आइजी पीयूष मोर्डिया बुधवार रात लगभग आठ बजे एटा से अलीगढ़ जाते समय ढोलना थाने पर रुके। उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र की पीठ-थपथपाई। उन्होंने थाने में साफ-सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों का ब्यौरा देखा। पुलिसकर्मियों की कमी पाये जाने पर उन्होंने फोर्स बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा कि सर्दी के मौसम में रात में गश्त दुरुस्त रखें। स्वयं गश्त चेक करें। लापरवाहों पर कार्रवाई करें। आइजी ने मैस में बन रहे खाने की गुणवत्ता पर भी संतोष जताया।

पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिल शव : सिढ़पुरा नहर की पटरी के निकट खड़े आम के पेड़ पर वृद्ध का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

गांव हमीरपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महेश चंद्र पुत्र स्वर्गीय रामसहाय का शव बुधवार की सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए और शव देखकर विलाप करने लगे। थानाध्यक्ष सतेंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ गवेंद्रपाल गौतम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्वजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया जाता है कि वृद्ध मंदबुद्धि थे। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी