मकान गिरने के मामले में प्लाट स्वामी पर मुकदमा

विगत दिवस नगला भूड़ में हादसा हुआ था। कुसमा की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि नातिन और पुत्रवधू की हालत में सुधार हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:00 AM (IST)
मकान गिरने के मामले में प्लाट स्वामी पर मुकदमा
मकान गिरने के मामले में प्लाट स्वामी पर मुकदमा

कासगंज, संवाद सहयोगी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में मकान गिर जाने के मामले में मकान स्वामी ने पड़ोसी प्लाट स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। घटना में गंभीर रूप से घायल गृहस्वामिनी की हालत नाजुक बनी है, जबकि नीतिन और पुत्रवधू की हालत में सुधार है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में प्रेम सिंह का पड़ोसी अपने खाली प्लाट में भवन निर्माण के लिए नींव खोदाई करा रहा था। जब मजदूर फावड़े से नींव खोद रहे थे, तभी अचानक प्रेम सिंह का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में प्रेम सिंह की पत्नी कुसमा डेढ़ वर्षीय नातिन दिशा और पुत्रवधू भावना दबकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर घायल कुसमा को अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ मेडिकल कालेज में कुसमा की हालत गंभीर बनी हुई है जबकी दिशा और भावना की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना के संबंध में प्रेम सिंह ने पड़ोसी प्लाट स्वामी कीरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजीव सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी