स्वस्थ जीवन चाहिए तो पौध लगाने को आगे आइए

कासगंज संवाद सहयोगी दैनिक जागरण 26 जून से राष्ट्रीय स्तर पर वृहद पौधा रोपण अभियान शुरू करने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:38 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:38 AM (IST)
स्वस्थ जीवन चाहिए तो पौध लगाने को आगे आइए
स्वस्थ जीवन चाहिए तो पौध लगाने को आगे आइए

कासगंज, संवाद सहयोगी : दैनिक जागरण 26 जून से राष्ट्रीय स्तर पर वृहद पौधा रोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। जिले में भी लक्ष्य निर्धारित कर धरा पर पौधे रोपे किए जाएंगे। सभी मिलकर दैनिक जागरण के इस अभियान का हिस्सा बनें। पौधों को रोपित कर पर्यावरण और जीवन बचाने के लिए आगे आएं। स्वस्थ जीवन चाहिए तो सभी को पौधा लगाने के लिए आए आना होगा।

पेड़, पौधे औषधि का खजाना होते हैं। कोरोना संक्रमण में सामने आया कि पर्यावरण प्रदूषित होने और वनों का कटान होने से ही हमें आक्सीजन की समस्या से जूझना पड़ा। मैं संकल्प लेता हूं कि दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के बैनर तले धार्मिक नगरी के पार्काें एवं हरिपदी गंगा मार्ग पर पौधा रोपण करेंगे।

- भूपेश शर्मा, संयोजक अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ संस्था गंगा भक्त समिति पर्यावरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक हजार से अधिक पौध लगाने का संकल्प लेता हूं। लोगों से भी अपील करता हूं कि अभियान में शामिल होकर पौधा रोपण करें।

- सतीश भारद्वाज, अध्यक्ष गंगा भक्त समिति पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है। शिवसेना भी दैनिक जागरण के इस अभियान में जुटेगी और प्रयास करेगा कि संस्था द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। शहर के नागरिक भी इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें।

- अशोक गौड़, जिला प्रमुख शिवसेना प्रकृति का दोहन हुआ है। यही कारण है कि कोरोना काल में आक्सीजन की समस्या का सामना करना पड़ा। मैं दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित हूं। किसान यूनियन स्वराज जिले में तीन हजार से अधिक पौधे रोपित करेगी। पर्यावरण संतुलन में योगदान करेगी।

कुलदीप पांडेय, राष्ट्रीय किसान यूनियन स्वराज

chat bot
आपका साथी