पौधारोपण से टलेगा मानव जीवन पर बढ़ रहा खतरा

कासगंज संवाद सहयोगी दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान से समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:29 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:29 AM (IST)
पौधारोपण से टलेगा मानव जीवन पर बढ़ रहा खतरा
पौधारोपण से टलेगा मानव जीवन पर बढ़ रहा खतरा

कासगंज, संवाद सहयोगी : दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान से समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए दैनिक जागरण की पहल की सराहना की जा रही है। सामाजिक संगठनों ने जागरण के अभियान में सहभागी बनकर पौधा रोपण का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि पौधारोपण से प्रदूषण के कारण मानव जीवन पर बढ़ रहा खतरा टलेगा। पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष ही सबसे बेहतर विकल्प है। दैनिक जागरण ने पौधा रोपण अभियान से पर्यावरण संतुलन की पहल की है। यह सराहनीय है। मैं संगठन की ओर से जिले भर में युवा साथियों से पौधा रोपण कराऊंगा।

- वरूण चौहान, प्रदेश मंत्री क्षत्रिय महासभा युवा हमारी संस्था पर्यावरण की दिशा में कार्य कर रही है। दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर संस्था के उद्देश्य की पूर्ति होगी। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जिले भर में पौधा रोपण किया जाएगा। जिले के प्रभुपार्क में सामूहिक पौधा रोपण कराएंगे।

- अमित गुप्ता, अध्यक्ष युवा शक्ति संगठन वन क्षेत्र घटने से पर्यावरण असंतुलित हुआ है। बढ़ती आबादी भी इसका एक कारण है। दैनिक जागरण का अभियान पर्यावरण संतुलन के लिए है। अभियान से जुड़ेंगे और पटियाली क्षेत्र के गांवों में पार्टी के सहयोग से पौधा रोपण कराएंगे।

- जाहिद अली निजामी, जिला कोषाध्यक्ष बसपा पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण समाचार पत्र की पहल सराहनीय है। सभी को इस अभियान से जुड़कर पौधा रोपण करना चाहिए। मैं स्वयं मंदिर परिसर में पौधे लगाएऊंगा और आवास विकास कालोनी के लोगों को पार्क में पौध रोपण करने के लिए प्रेरित करूंगा।

- पंडित सुशील शर्मा, महंत रामायणेश्वर मंदिर

chat bot
आपका साथी