सूकर क्षेत्र को शीघ्र तीर्थस्थल घोषित करे प्रदेश सरकार

कासगंज संवाद सहयोगी सूकर क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग जोर पकड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:57 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:57 AM (IST)
सूकर क्षेत्र को शीघ्र तीर्थस्थल घोषित करे प्रदेश सरकार
सूकर क्षेत्र को शीघ्र तीर्थस्थल घोषित करे प्रदेश सरकार

कासगंज, संवाद सहयोगी : सूकर क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग जोर पकड़ रही है। गुरु वार को ब्राह्मण कल्याण सभा ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें 25 अक्टूबर से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। साथ ही सरकार से तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की।

ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडे ने कहा है कि सूकर क्षेत्र सोरों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आखिर विकास से क्यों वंचित रखा गया है, यह एक चितनीय विषय है। सरकार को धार्मिक नगरी को अब तक तीर्थस्थल घोषित कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सोरों सूकर क्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा 25 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेगा। इस दौरान लोगों की हालत बिगड़ती है तो शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा। साथ ही ब्राह्मण कल्याण सभा सामूहिक भूख हड़ताल के लिए बाध्य होगी। राहुल वशिष्ठ ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो से सोरों के लोग सरकार के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सोरों को लेकर सरकार मूक बनी हुई है। अनुपम मिश्रा, पंडित हरिओम पचौरी, शिव बेदेल, गुरुदत्त, निर्भय, मुन्ना लाल शुक्ला, राहुल वशिष्ठ, आशीष भारद्वाज, शिवा दुबे, दुर्गा शंकर तिवारी, सौरभ उपाध्याय, हरिओम, हिमांशु उपाध्याय, पवन दुबे, सुरेश चंद शर्मा, राम कुमार चौधरी, अनुराग भारद्वाज, रामेश्वर महेरे मौजूद रहे। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की नगरी है सोरों

फोटो नंबर : 5

- पत्रिका सृजन के तुलसीदास विशेषांक का किया गया लोकार्पण

- महिला आयोग की सदस्य ने सराहा संकलन

संवाद सहयोगी, कासगंज : सामाजिक संस्था दुलार की वार्षिक पत्रिका सृजन के तुलसीदास विशेषांक का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने लोकार्पण करते हुए पत्रिका के संकलन की सराहना की। सूकर क्षेत्र सोरों को ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर चर्चा की।

दद्दा पब्लिक स्कूल में पत्रिका के लोकार्पण करते हुए महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि सृजन पत्रिका में तुलसीदास के संकलन को जिस तरह से उभारा गया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सूकर क्षेत्र सोरों भगवान वराह की मोक्ष स्थली होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की नगरी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने भी पत्रिका के प्रकाशन के लिए दुलार संस्था को बधाई दी। संस्था के पदाधिकारियों ने महिला आयोग की सदस्य का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। संस्था द्वारा सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराए जाने की मांग की। नीरज शर्मा शदर गुप्ता, कामिनी शर्मा, प्रदीप रघुनंदन, मनीषा गुप्ता, डा. बीडी राना मौजूद रहे। डा. मनोज शर्मा ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी