दूल्हा बने राम की छवि निहारने को उमड़े लोग

पटियाली संवाद सूत्र कस्बा पटियाली में शुक्रवार की देर शाम भगवान राम की बारात निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:28 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:28 AM (IST)
दूल्हा बने राम की छवि निहारने को उमड़े लोग
दूल्हा बने राम की छवि निहारने को उमड़े लोग

पटियाली, संवाद सूत्र : कस्बा पटियाली में शुक्रवार की देर शाम भगवान राम की बारात निकाली गई। देर रात तक कस्बा में भ्रमण कराया गया। आसपास के गांव से भी लोग श्रीराम की बारात देखने को पहुंचे। राम बारात में आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राम बारात कसबा के रामलीला मैदान से शुरू हुई। इसके बाद कसबा के सभी प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। सुरक्षा के चलते राम बारात जिस मार्ग से होकर गुजरी वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी।

श्री राम बारात का शुभारंभ फीता काटकर एवं प्रभु की आरती उतारकर सेंट केएम इंटर कालेज के प्रबंधक श्याम किशोर गौर ने किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का तिलक किया। राम बारात में काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। राधा कृष्ण, शंकर पार्वती सहित दर्जन भर से अधिक आकर्षण झांकियां निकाली गईं। राम बारात का नरदोली रोड, मुख्य बा•ार, मुहल्ला चौक, मुख्य चौराहा, गंजडुंडवारा रोड पर भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भगवान राम और उनके भाइयों के दर्शन के लिए उमड़े। कसबा के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में राम बारात का हिस्सा बनने के लिए उमड़े।

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व आरती उतार कर बारात का स्वागत किया। भक्तों द्वारा सियाराम के जयकारे लगाए जा रहे थे। वातावरण भक्तिमय था। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस, पीएसी बल लगाया गया। सुरक्षा की कमान इंस्पेक्टर जीपी सिंह ने संभाली। ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण राम बारात देखने पहुंचे। चंदन पांडेय, अरुण सराफ, अजय राठौर, बब्लू गुप्ता, शोभित सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी