घरों से निकले लोग, बाजार में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता कासगंज लॉकडाउन थ्री का पहला दिन। रियायतों की घोषणा। सुबह ही लोग स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 10:36 PM (IST)
घरों से निकले लोग, बाजार में उमड़ी भीड़
घरों से निकले लोग, बाजार में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, कासगंज : लॉकडाउन थ्री का पहला दिन। रियायतों की घोषणा। सुबह ही लोग सड़क पर निकल पड़े। दुकानदार दुकानों पर पहुंच गए। हालात देख कर पुलिस फोर्स ने कमान संभाली। अधिकारी शहर के बाजारों से लेकर गलियों तक दौड़े। लोगों को घरों में जाने की हिदायत दी। इसके बाद दोपहर तक पुलिस ने सोरों गेट सहित अन्य चौराहों पर भी चेकिग अभियान चलाया। इसके बाद में सड़कों से भीड़ कम हुई।

40 दिन से लॉकडाउन में घरों में बैठे लोगों ने जब लॉकडाउन थ्री में छूट की बात सुनी तो सुबह ही तैयार हो गए। बारहद्वारी के आसपास की दुकानों के आधे शटर भी खोल लिए तो कोई अपने गांव में स्थित घर जाने के लिए निकल पड़ा। बारहद्वारी से लेकर बिलराम गेट तक जहां सन्नाटा रहता था, वहां भी लोग नजर आ रहे थे। वहीं गांव देहात से भी लोग निकल पड़े। सीओ आरके तिवारी एवं इंस्पेक्टर कासगंज डीके दुबे ने शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर दुकानों को बंद कराया। सोरों गेट पर पुलिस फोर्स ने चेकिग की। लोगों के पास की जांच की गई तथा बगैर काम घर से बाहर निकलने वालों को वापस घर भेजा गया।

----------

साहब.. सरकार तो कह रही है मिलेगी छूट :

पुलिस के द्वारा चेकिग करने के दौरान कई लोगों ने कहा कि साहब सरकार तो छूट की बात कर रही है। इसलिए हम तो गांव से यहां तक आ गए। अब क्या करें? लेकिन पुलिस ने सभी को वापस घरों की तरफ भेज दिया।

-----------

गलियों में भीड़ नजर आने पर खदेड़ा :

वहीं गलियों में जहां भी भीड़ नजर आई। उसको भी पुलिस ने खदेड़ दिया। दोपहर 12 बजे करीब शहर में पुलिस ने हर गली में फ्लैग मार्च किया।

chat bot
आपका साथी