स्वामी विवेकानंद शाखा ने बस्ती में निकला पथ संचलन

कासगंज जागरण टीम शुक्रवार को शहर के सहावर गेट स्थित नई हवेली पर स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा आरएसएस के स्थापना दिवस पर पथ संचलन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:39 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:39 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद शाखा ने बस्ती में निकला पथ संचलन
स्वामी विवेकानंद शाखा ने बस्ती में निकला पथ संचलन

कासगंज, जागरण टीम : शुक्रवार को शहर के सहावर गेट स्थित नई हवेली पर स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा आरएसएस के स्थापना दिवस पर पथ संचलन निकाला गया। इसके अलावा 15 बस्तियों में शाखा लगाकर विचार गोष्ठी हुई एवं शस्त्र पूजन किया गया।

सहावर गेट स्थित नई हवेली पर स्थापना दिवस मनाया गया। स्वयं सेवकों ने केशवदेव हेडगेवार के चित्र पर मल्यार्पण कर विचार गोष्ठी की। जिला कार्यवाह जुगेंद्र ने कहा कि आतंकवाद के साम्राज्य के प्रतीक रावण का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा वध करने वाले दिवस को विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है। दीपराज माहेश्वरी ने कहा कि हिदू समाज के प्रतीक अपनाए जा रहे दमन चक्र एवं भारतीय संस्कृति पर हो रहे कुठाराघात को रोकने के लिए ही विजय दशमी पर्व के अवसर केशव देव हेडगेवार द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक की स्थापना हुई। इसके बाद बस्ती में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का समापन बस्ती भ्रमण के बाद नई हवेली पर हुआ। रमेश साहू, कौशल साहू, जय सिंह वर्मा, डा. खूब सिंह, रूप किशोर कुशवाह, पवन कुशवाहा, हिमांशु माहेश्वरी, जीतू कुशवाह, योगेन्द्र वर्मा, श्यौराज सिंह, सुनील मौजूद रहे। इसके अलावा पंतजली विक्रामादित्य बस्ती प्रमुख अमलेंदु, बस्ती हनुमंत बस्ती प्रमुख अवधेश, बस्ती माधव बस्ती अनिरुद्ध, बस्ती अभिमन्य लवकुश बस्ती प्रमुख विनीत, बस्ती प्रताप गंगेश्वर बस्ती प्रमुख अवनीश, बस्ती दुर्गा गौतम बुद्ध बस्ती प्रमुख सिद्धार्थ, बस्ती चामुंडा महावीर बस्ती प्रमुख नीरज शर्मा, बस्ती ध्रुव वाल्मीकि बस्ती प्रमुख अशोक, बस्ती केशव बस्त प्रमुख वंश, बस्ती रविदास बस्ती प्रमुख संजय बौहरे, बस्ती रामकृष्ण बस्ती प्रमुख अंकित जैन, बस्ती प्रहलाद बस्ती प्रमुख अवनीश सक्सेना, बस्ती आंबेडकर बस्ती प्रमुख सुजीत, बस्ती नानक, बस्ती प्रमुख हिमाशु, बस्ती हुल्का बस्ती प्रमुख अनूप गुप्ता, बस्ती भीम अर्जुन बस्ती प्रमुख ज्ञान शर्मा के नेतृत्व में 15 स्थानों पर आरएसएस की शाखा ने विचार गोष्ठी कर शस्त्र पूजन किया। सिढ़पुरा में केशव भवन पर हुई विचार गोष्ठी, शस्त्र पूजन

कस्बा सिढ़पुरा के केशव भवन स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं हिदू युवा वाहिनी ने विचार गोष्ठी एवं शस्त्र पूजन कर स्थापना दिवस मनाया। नगर संघ चालक राकेश कुमार ने कहा कि आरएसएस राष्ट्र के लिए समर्पित है। संतोष गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज, प्रवीण कुमार, सुरेश सोलंकी, शैलेंद्र सिंह, आकाश राठौर, पवन गुप्ता, गौरव, सुखबीर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा सोरों, सहावर, पटियाली , गंजडुंडवारा, अमांपुर में स्वयं सेवकों ने स्थापना दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी