कार्यकर्ताओं के समर्पण से पार्टी को मिला मुकाम

भाजपा के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:00 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के समर्पण से पार्टी को मिला मुकाम
कार्यकर्ताओं के समर्पण से पार्टी को मिला मुकाम

न्यौली (कासगंज), संवाद सूत्र। नगरिया में भारतीय जनता पार्टी के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और सिद्धांतों को बताते हुए इनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी को मुकाम मिला है। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। इसका श्रेय भी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान ने किया। अध्यक्षता रामप्रताप सोलंकी ने की। अजीत सिंह चौहान, हरजीत सोलंकी, संदीप राघव, मुन्नालाल, सत्यवीर कश्यप, देवेंद्र पचौरी, विकास साहू, शिवशंकर साहू, वीरेश चौहान, धनपत मौर्य, हरिओम शर्मा, संजय सोलंकी, देवेंद्र बघेल, रवि चोपड़ा, ब्रह्मानंद सोलंकी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी