मुसावली की सफाई व्यवस्था को लगी ठंड

एक वर्ष से खराब है पड़ा हैंडपंप चार माह से नहीं पहुंच रहा सफाई कर्मचारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:29 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:29 AM (IST)
मुसावली की सफाई व्यवस्था को लगी ठंड
मुसावली की सफाई व्यवस्था को लगी ठंड

संसू, सोरों(कासगंज): विकास खंड क्षेत्र के गांव मुसावली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पंगु है। गलियों में कीचड़ और गंदगी के ढेर लगे हैं। राह निकलना मुश्किल है। ग्रामीण अन्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव में पेयजल की भी समस्या है।

गांव मुसावली में मुख्य मार्ग पर ही कीचड़ और गंदगी नजर आती है। गांव में घुसते ही कूड़े और घूरे के ढेर सड़कों पर दोनों ओर दिखाई देते हैं। गलियों की स्थिति भी बद से बदतर है। नालियां चोक पड़ी है। कीचड़ सड़कों पर बह रही है। साल में दो-तीन दिन बार ही सफाई कर्मचारी गांव में आता है। चार माह से सफाईकर्मी गांव पहुंचा ही नहीं है। गांव में लगा हैंडपंप एक वर्ष से खराब पड़ा है। शिकायत के बावजूद भी उसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी गांव की प्रमुख समस्या है। संक्रमण रोगों के फैलने का भी खतरा बना रहता है। गांव में सफाई व्यवस्था को लकवा मार गया है। सफाई कर्मचारी चार-पांच माह में एक बार आता है और आधी अधूरी सफाई करके चला जाता है। प्रधान इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।

- सत्यभान निवासी, गांव मुसावली बारिश में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। गंदा पानी घरों में भी पहुंच जाता है। मुख्य मार्गाें पर भी आवागमन में परेशानी होती है। कई पात्र शौचालय योजना से वंचित हैं।

- अजब सिंह बघेल, निवासी गांव मुसावली

chat bot
आपका साथी