पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की होगी फतह

कासगंज संवाद सहयोगी अमांपुर के कोमल प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भाजपा अमांपुर मंडल की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 05:24 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 05:24 AM (IST)
पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की होगी फतह
पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की होगी फतह

कासगंज, संवाद सहयोगी: अमांपुर के कोमल प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भाजपा अमांपुर मंडल की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की रीड़ उसका कार्यकर्ता होता है। जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार भारद्वाज ने कहा कि जिला पंचायत के सभी वार्डों पर चुनाव जीतेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी होगी। कार्यकर्ता जनसंपर्क करें। बैठक को महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के समक्ष समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सुरेश माहेश्वरी, कुलदीप प्रतिहार, ममता राजपूत, रामपाल सिंह राघव, बृजेश वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, ह्रदेश सर्राफ, शिव प्रताप सिंह, आकाश भारद्वाज, मुन्नालाल प्रधान, धनश्याम बघेल, रोचक चौहान, राम लखन सोलंकी, पुण्य प्रताप सिंह, रवि वर्मा मौजूद रहे।

रालोद ने पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर

संवाद सहयोगी, कासगंज: राष्ट्रीय लोकदल की बैठक नगला सैय्यद स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसमें दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को न्याय संगत बताया गया। साथ ही जिले से आंदोलन में कार्यकर्ताओं की भागेदारी तय करने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर चुका है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर देश का अन्नदाता आंदोलन कर रहा है। जिले से राष्ट्रीय लोकदल की आंदोलन में अहम भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले से राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गाजीपुर बार्डर पर पहुंच कर आंदोलन में भाग लें। इस अवसर पर अजब सिंह वर्मा, तेजराम, अफजल अब्बासी, जयवीर सिंह प्रतिहार, योगेश कुमार उपाध्याय, रामप्रकाश वर्मा, नत्थू सिंह वर्मा, मास्टर चोबसिंह वर्मा, साकिर अब्बासाी, समसुद्दीन अब्बासी, जफरुद्दीन अब्बासी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी