गुड फ्राइडे पर गूंजे प्रभु के सात संदेश

प्रभु ईशू को किया याद प्रार्थनाओं को उमड़े

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:18 AM (IST)
गुड फ्राइडे पर गूंजे प्रभु के सात संदेश
गुड फ्राइडे पर गूंजे प्रभु के सात संदेश

कासगंज, जागरण संवाददाता। सदर चर्च में ईशा मसीह का शहादत दिवस गुड फ्राइडे सादगी के बीच में मनाया गया। मसीह समाज के लोगों ने सदर चर्च पहुंचकर ईशा मसीह को याद किया और सुख शांति की प्रार्थना की।

गुड फ्राइडे पर सदर चर्च में दोपहर 12 बजे से प्रार्थना का दौर शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। मसीह समाज के लोगों ने प्रभु ईशा मसीह को याद करते हुए उनके सात संदेशों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जोयल लाल ने प्रभु के सात संदेश बताते हुए कहा जियो और जीने दो का संदेश सभी जीवन में अपनाएं। गलतियों को माफ करो और विरोधियों के लिए नफरत मत रखो। कार्यक्रम में पादरी अनिल ज्ञान प्रकाश, अरविद सहाय, कायबन मसीह, यूनिस लाल, अमर पॉल, सुकन पॉल, सीरिल लाल, अमर पॉल, एच लाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी