जिले में खेलों को नहीं मिल रहा प्रोत्साहन, कैसे निखरें प्रतिभाएं

कासगंज संवाद सहयोगी आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:23 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:23 AM (IST)
जिले में खेलों को नहीं मिल रहा प्रोत्साहन, कैसे निखरें प्रतिभाएं
जिले में खेलों को नहीं मिल रहा प्रोत्साहन, कैसे निखरें प्रतिभाएं

कासगंज, संवाद सहयोगी : आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाएगा। जिले में खेल के प्रोत्साहन को लेकर बात की जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ियों का कहना है कि प्रोत्साहन न मिलने से प्रतिभाएं नहीं निखर पा रहीं। जिले में खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलें और प्रशिक्षित कोच की व्यवस्था हो। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जो भी योजना लागू करती है उसका लाभ छोटे जिलों को नहीं मिल पाता। छोटे जिलों के लिए विशेष पैकेज और योजना मिलनी चाहिए। ताकि खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिल सके।

- ललित कुमार, जूडो खिलाड़ी जिले में जो भी खेल के मैदान हैं, वो अव्यवस्थित हैं। खिलाड़ियों को अच्छे मैदान मिलने चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। ताकि वह आगे बढ़ सकें और देश का नाम रोशन कर सकें।

- विक्की, कुश्ती खिलाड़ी जिले में खेल उपकरणों के साथ ही प्रशिक्षक भी नहीं हैं। इससे प्रतिभाएं सामने नहीं आ पा रही हैं। बाक्सिग में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आगे हैं। सरकार इस खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे।

- रजनी सिंह, बाक्सिग खिलाड़ी

-

जिले में तमाम ऐसी खेल प्रतिभाएं हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सकीं। सरकार ऐसे खिलाड़ियों को आर्थिक मदद कर प्रोत्साहित करे। जिससे यह प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर सकें।

- मीनू धनगर, अमेरिकन फुटबाल खिलाड़ी जिले के दर्जनों से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। जिले में नगला नगला पट्टी पर स्टेडियम है। मैदान समतल नहीं है। सोरों का स्टेडियम काफी दूर है, उसमें प्रशिक्षक नहीं है। राज्य और राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रायोजक नहीं मिलते। इसके कारण खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंच पाते। सरकार को खेलों को बढ़वा देने के लिए रणनीति बनानी चाहिए।

- योगेश जादौन, खेल प्रशिक्षक केएपीजी कालेज कासगंज

chat bot
आपका साथी