सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं वृद्धजन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धदिवस पर नई हवेली स्थित वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम हुआ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 05:51 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 05:51 AM (IST)
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं वृद्धजन
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं वृद्धजन

संवाद सहयोगी, कासगंज : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धदिवस पर नई हवेली स्थित वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम हुआ। आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। सरकार द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि जहां वृद्धों को पूजा जाता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि किन्ही कारणवश वृद्धजन वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं। प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। वृद्धजन इन योजनाओं का लाभ उठाए। परियोजना निदेशक रामायण सिंह ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन जिले में चालू है। इसके लिए वृद्धजन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एवं पीडी द्वारा वृद्धजनों को फल, वस्त्र आदि दिए गए। फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अनुज यादव, सुनील, आर्यन, बृजकिशोर, केपी सिंह, सोनू कुमार, निशा, अनोखे लाल, संगीता, संजय यादव, अनीश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन टिकू शर्मा ने किया। वृद्धाश्रम की अधीक्षक निशा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गुणवत्ता से असंतुष्ट किसान कर सकते हैं अपील : शुक्रवार को जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हुई। डीएम ने धान खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धान की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न आने पर किसान असंतुष्ट हो तो वह क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के यहां शिकायत कर सकता है।

डीएम सीपी सिंह ने कहा है कि जिले में धान की खरीद शुरू हो गई है। एडीएम एके श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ऐसे किसान जिनका धान गुणवत्ता खराब होने पर केंद्र पर न खरीदा जाए तो वह तहसील स्तर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के यहां अपील कर सकता है। 48 घंटे में निराकरण किया जाएगा। तहसील स्तर पर एसडीएम नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। केवल पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीद होगी। उन्होंने बताया कि अनुश्रवण समिति का भी गठन कर दिया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में प्रत्येक सोमवार से गुरुवार तक सप्ताह में चार दिन एक किसान से अधिकतम 50 कुंतल धान क्रय किया जाएगा। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन किसान 50 कुंतल से अधिक धान बेच सकेगा। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर कोरोना डेस्क बनाई गई है।

chat bot
आपका साथी