नलकूप सही कराने की अधिकारी नहीं सुनते

पानी के लिए 15 दिन से परेशान जनता ने किया हंगामा जल निगम करता है संचालन हैंडपंप से भर रहे हैं पानी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 06:27 AM (IST)
नलकूप सही कराने की अधिकारी नहीं सुनते
नलकूप सही कराने की अधिकारी नहीं सुनते

जागरण संवाददाता, कासगंज : मुहल्ला भूतेश्वर में करीब 15 दिन से पेयजल संकट छाया हुआ है। मुहल्ले में लगा नलकूप खराब पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद जल निगम के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को गुस्साई जनता सड़क पर उतर आई तथा नलकूप पर जमकर हंगामा काटा। नलकूप सही नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

लक्ष्मी टॉकीज के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर रोड पर भूतेश्वर कॉलोनी है। यहां पर एक नलकूप लगा हुआ है, जिसका संचालन जल निगम करता है। करीब 15 दिन पहले नलकूप खराब हो गया। क्षेत्रीय लोग हैंडपप से पानी भर रहे हैं। सोमवार को नलकूप पर जमकर हंगामा काटा। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी न तो नगर पालिका इस तरफ ध्यान दे रही है और न ही जल निगम।

पालिका एवं जल निगम में फंसा है नलकूप

नलकूप कई साल पहले बना था, लेकिन जल निगम ने अभी तक नगरपालिका को हैंडओवर नहीं किया है। जल निगम अलीगढ़ मंडल ही इसका संचालन कर रहा है। पूर्व सभासद अजय यादव का कहना है कि नगर पालिका जाने पर कहा जाता है कि नलकूप हैंडओवर नहीं हुआ है, वहीं जल निगम के एक्सईएन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इन लोगों ने उठाई है मांग

पूर्व सभासद अजय यादव, हरप्यारी, प्रेम सिंह राजपूत, अशोक कुमार, सोनू कुमार, अजीत चौहान, महाराज सिंह, राकेश कुमार, जयसिंह वर्मा, गुड्डी देवी, सोना देवी, राजवती देवी, जल देवी एवं कमलेश।

chat bot
आपका साथी