संविधान में प्रदत्त प्रावधानों का पालन करने की दिलाई गई शपथ

संविधान दिवस पर एडीएम ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:30 AM (IST)
संविधान में प्रदत्त प्रावधानों का पालन करने की दिलाई गई शपथ
संविधान में प्रदत्त प्रावधानों का पालन करने की दिलाई गई शपथ

कासगंज, संवाद सहयोगी। संविधान दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जिला न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

कलक्ट्रेट पर संविधान दिवस पर एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी को संविधान में दिए गए नियमों और प्रावधानों का पालन करना चाहिए। देश के गौरवशाली संविधान द्वारा ही नागरिकों को समानता के आधार पर मतदान का मौलिक अधिकार मिला है। उन्होंने संविधान को लेकर महात्मा गांधी, डा. भीमराव आंबेडकर और सरदार बल्लभाई पटेल के विचारों पर भी चर्चा की। इस दौरान जिला न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतेंद्रपाल सिंह वैस एडवोकेट के कार्यालय पर संविधान दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का है। संविधान ने सभी को बराबर के अधिकार दिए हैं। कार्यक्रम के दौरान राहुल शर्मा, राजन, राकेश कुमार, अरुण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। शहर के नावल्टी रोड स्थित वन स्टाप शेल्टर होम पर भी संविधान दिवस मनाया गया। डूडा शेल्टर होम संचालिका नीतू सिंह, श्वेता शर्मा, संध्या पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कस्बा गंजडुंडवारा के एमआर शेरवानी हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई गई। हरनारायण इंटर कॉलेज, सुशील देवी सरस्वती विद्या मंदिर भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने संविधान दिवस पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी