दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव नजरबंद

कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रदर्शन को भाकियू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:30 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:30 AM (IST)
दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव नजरबंद
दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव नजरबंद

संवाद सहयोगी, कासगंज: कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रदर्शन को भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान पहुंचे। इधर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे राष्ट्रीय महासचिव को सोमवार रात से ही नजर बंद कर दिया। हालांकि पुलिस और प्रशासन की जद्दोजहद के बीच किसानों ने प्रदर्शन किया। यहां राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस से नोक-झोंक हुई।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में अलग-अलग किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली में शामिल होने के लिए भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों की टोलियां दिल्ली जाने की तैयारी कर चुकी थी। लेकिन सोमवार रात से ही भाकियू के कैंप कार्यालय गढ़ी में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी। पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल तैनात कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव को कैंप कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया। मंगलवार को कार्यालय के आस-पास बड़ी संख्या में किसान जुटे और फिर राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में जिले में प्रदर्शन की तैयारी हुई। किसान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए घेरा तोड़कर प्रदर्शन के लिए निकले और लगभग एक किलोमीटर तक नारेबाजी करते हुए आगे बढे। फिर अफसरों ने किसानों के साथ संवाद किया उसके बाद प्रदर्शनकारी शाम पांच बजे हट गए। वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय के नेतृत्व में कई किसानों की टोलियां सोमवार को दिल्ली चली गई और चिल्ला बार्डर पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।

-----------

सपाइयों ने भी निकालीं रैलियां

जिले में कृषि कानूनों के विरोध में सपाइयों ने किसानों का समर्थन किया। कासगंज में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, सहावर में उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर, पटियाली में सपा नेता चाहत मियां, सिढ़पुरा में लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने रैलियां निकाली। इसके अलावा अन्य कस्बाई क्षेत्रों में भी रैलियां निकाली गईं।

----------

किसानों और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। जिले भर में शांति व्यवस्था बनी रही। पुलिस कड़ी निगरानी बनाए रही।

-आदित्य वर्मा एएसपी।

chat bot
आपका साथी