किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव की बीमारी से बरेली में मौत

कासगंज, संवाद सहयोगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव कैप्टन राज गुप्ता की बीमारी के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 04:00 AM (IST)
किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव की बीमारी से बरेली में मौत
किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव की बीमारी से बरेली में मौत

कासगंज, संवाद सहयोगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव कैप्टन राज गुप्ता की बीमारी के चलते गुरुवार रात बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हुई। किसान नेता की मौत से किसानों में शोक की लहर है। उनके आवास पर पहुंचकर नेताओं एवं किसानों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है।

नगरिया निवासी 70 वर्षीय कैप्टन राज गुप्ता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव के साथ साथ सपा से जुड़े हुए थे। वह कारोबारी भी थे। बीते कई दिनों से उन्हें बुखार की शिकायत थी, गुरुवार की सुबह जब उनकी हालत बिगड़ी तो स्वजन उन्हें बरेली के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान गुरुवार रात को लगभग 12 बजे उनकी मौत हो गई। जब उनके मौत की खबर क्षेत्र में फैली तो किसान और व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। नगरिया स्थित उनके आवास पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों का तांता लगा। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, बदायूं के पूर्व विधायक आशीष यादव, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र गौर, व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों किसानों ने किसान नेता के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है। परिवार के लोगों के मुताबिक वह निमोनिया से पीड़ित थे।

chat bot
आपका साथी