दुल्हन की तरह सजाई गई मुस्लिम बस्तियां

शुक्रवार को मिलादुन्नबी पर्व मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 08:31 AM (IST)
दुल्हन की तरह सजाई गई मुस्लिम बस्तियां
दुल्हन की तरह सजाई गई मुस्लिम बस्तियां

भरगैन (कासगंज), संवाद सूत्र। ईद मीलादुन्नबी पर्व शुक्रवार को है। सरकार नबी-ए-करीम हुजूर सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की यौमे विलादत के जन्मदिन की खुशियों को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कासगंज, भरगैन, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, सहावर, बिलराम, अमांपुर की मस्जिदों, घरों, मार्गों को आकर्षक झालरों व लाइटों से जगमग किया गया है।

ईद मिलादुन्नबी पर्व पर लोगों में उत्साह दिखाई देने लगा है। लोग अपने घरों में इस्लामी झंडे और सजावट करने में लगे हैं। लाइटों और झंडों से दुकानें सजी दिखाई दे रहीं हैं। हुजूर की आमद मरहबा को लेकर समूचे भरगैन में रौनक है। समाजसेवी रिहान खान ने सभी से इस्लाम मजहब के संस्थापक पैगंबर ह•ारत मुहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर अमल करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी