मामूली बात को लेकर अधेड़ की ईंटों से प्रहार कर हत्या

कासगंज संवाद सहयोगी सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौंदा में गुरुवार की रात मामूली बात को लेकर हुए विवाद में ईंटों से प्रहार कर अधेड़ की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:37 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:37 AM (IST)
मामूली बात को लेकर अधेड़ की ईंटों से प्रहार कर हत्या
मामूली बात को लेकर अधेड़ की ईंटों से प्रहार कर हत्या

कासगंज, संवाद सहयोगी : सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौंदा में गुरुवार की रात मामूली बात को लेकर हुए विवाद में ईंटों से प्रहार कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। मामले में अधेड़ की पत्नी ने आठ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपित फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे की है। गांव बरौंदा निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार गांव में ही एक गली से गुजर रहे थे। इसी बीच गली में ही खड़े कुछ लोगों से राजेश की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गांव के ही रामरहीस, रामसेवक, मुकलेश, रूम सिंह, बबलू, जगदीश, महेश, रंजीत ने राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडों से पीटने के साथ ही ईंटों से सिर पर प्रहार भी किया। इससे राजेश के गंभीर चोटें आई। बीच-बचाव करने गए उसके बेटे शैलेश को भी लाठियों से पीटा। उसे भी चोर्टे आईं। राजेश की मौत हो गई। जबकि शैलेश का उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें ईंटों से चोट लगने से राजेश की मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

- अनिल कुमार, इंस्पेक्टर सोरों

chat bot
आपका साथी