शुक्रवार को भी हुई जमकर हुई बारिश, खेतों में भरा पानी

कासगंज संवाद सहयोगी शुक्रवार को भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:29 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:29 AM (IST)
शुक्रवार को भी हुई जमकर हुई बारिश, खेतों में भरा पानी
शुक्रवार को भी हुई जमकर हुई बारिश, खेतों में भरा पानी

कासगंज, संवाद सहयोगी : शुक्रवार को भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से तमाम बस्तियों में दुश्वारियां बढ़ गईं। कीचड़ से लोग परेशान हैं। घरों से निकलना दूभर हो गया है। बारिश का प्रभाव बाजारों में भी दिख रहा है। बजार सूने पड़े हैं। दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। खेतों में बारिश भरने से किसान भी परेशान हैं।

बीते कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए थे, लेकिन उमस भरी गर्मी थी। दोपहर बाद आसमान पर काली घटाएं घिर आईं। बूंदाबांदी के साथ जमकर बारिश हुई। रुक-रुक तो कभी धीमी गति से शाम तक बारिश होती रही। निरंतर हो रही बारिश से गंगेश्वर कालोनी, लवकुशनगर, आवास विकास कालोनी, 16 बीघा में दुश्वारियां बढ़ गईं। नालियों की गंदगी बारिश के साथ सड़कों पर आ गई। लोगों का राह निकलना दूभर हो गया। खेतों में भी बारिश का पानी भरने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरी सब्जियों की घटी आवक

खेतों के बारिश का पानी भरने से मंडी में हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। सब्जियां न आने के कारण इनकी कीमतें भी बढ़ गई हैं। फुटकर सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि सब्जियों खेतों में पानी भरा है। सब्जियों निकासी नहीं हो रही है। थोक मंडी में हरी सब्जी मांग के सापेक्ष कम पहुंच रही है। लिहाजा सब्जी की कीमतें बढ़ी हुई हैं। बैराजों से बढ़ा डिस्चार्ज, गंगा में जलस्तर

संवाद सहयोगी, कासगंज : पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और बैराजों से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी से शुक्रवार को भी कछला ब्रिज पर गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। कादरगंज घाट पर भी पानी का दबाव बढ़ गया है। सिचाई विभाग गंगा के बढ़ते जलस्तर पर निगरानी किए हुए है।

बारिश के दिनों में गंगा का जलस्तर घटता एवं बढ़ता रहता है, लेकिन कई बीते दिनों से पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी कर दी है। बैराजों के डिस्चार्ज से गंगा में जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। भले ही बाढ़ के हालात न हो, लेकिन तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिता बढ़ गई है। वह चितित हैं कि कहीं बारिश का पानी आबादी में घुस कर नुकसान न करे। जबकि बीते दिनों फसली भूमि में पानी घुसने से किसानों की काफी क्षति हुई थी। जिला सहायक बाढ़ प्रभारी पंजाबी शर्मा ने कहा कि गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी गंगा के जलस्तर में अभी और बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन बाढ़ के हालात नहीं हैं। बैराजों से पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज : 108507 क्यूसेक

- बिजनौर बैराज : 102399 क्यूसेक

- नरौरा बैराज : 155255 इन दिनों गंगा में जलस्तर बढ़ा हुआ है। बैराजों से भी पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है, लेकिन यह बारिश का पानी निकल जाएगा। कोई भी विपरीत परिस्थिति नहीं बनने वाली है। विभाग चौकन्ना है।

- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई बारिश से गिरे पेड़, कासगंज-अतरौली मार्ग रहा बाधित

संवाद सहयोगी, कासगंज : गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश से कासगंज-अतरौली मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। विद्युत तार टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दर्जनों गांवों में अंधकार हो गया। वहीं, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शाम को तेज बारिश हुई। बारिश के चलते सोरों रोड स्थित पिनाकपाणी कोल्ड स्टोर की बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिर गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, कासगंज-अतरौली मार्ग पर देर रात हजारा नहर के निकट दो बड़े पेड़ टूटकर विद्युत तारों के साथ जमीन पर आ गिरे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से यहां आवागमन अवरुद्ध हो गया। अतरौली और अलीगढ़ को आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें कैनाल बाइपास से गुजरना पड़ा। शहर आने के लिए लंबी दूरी तय करने पड़ी। रात को ही वन विभाग के कर्मचारी मार्ग को सुचारु करने में जुट गए। लगभग दो बजे के बाद पेड़ों को हटाया जा सका और मार्ग यातायात के लिए सुचारु हुआ। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी विद्युत व्यवस्था सुचारु करने में जुटे रहे। तारों को दुरुस्त किया गया।

chat bot
आपका साथी