मिशन शक्ति : महिलाओं को बताए गए आत्मरक्षा के गुर

मिशन शक्ति के तहत जेपी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 03:59 PM (IST)
मिशन शक्ति : महिलाओं को बताए गए आत्मरक्षा के गुर
मिशन शक्ति : महिलाओं को बताए गए आत्मरक्षा के गुर

कासगंज, जागरण संवाददाता: मिशन शक्ति के तहत जेपी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर बताए गए। महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्म रक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सामाजिक परामर्शदाता मनीषा यादव ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन 1090, वूमेन पावर हेल्प लाइन, डायल 112, चाइल्ड लाइन की योजनाओं को संचालित किया है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती विकृति के चलते महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं इन घटनाओं को लेकर चितित न हों बल्कि इनका मुकाबला करें। पुलिस और परिवार के लोगों से साझा करें। मनीषा पाठक, स्टाफ नर्स रश्मि, महिला आरक्षी पूनम सहाय ने कहा कि उत्पीड़न सहना छोडें अपनी आवाज उठाएं। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत सरकार द्वारा संचालित नंबरों पर करें। वहीं शारद देवी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने वन स्टाफ एवं शेल्टर होम में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने महिला सुविधाओं को लेकर संचालिका नीतू सिंह से जानकारी ली। अध्यापकों को चुनाव ड्यूटी पर लगाने पर करें पुनर्विचार : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की स्थानीय चुनाव में बीएलओ ड्यूटी लगाने के मामले में एसडीएम कासगंज को दो माह में नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूíत यशवंत वर्मा ने समिता महेश्वरी की याचिका पर दिया है।

एसडीएम कासगंज ने याची गण की स्थानीय चुनाव में बूथ लेबल आफीसर के तौर पर ड्यूटी लगा दी है, जबकि हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रादेशिक शिक्षक संघ बादा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में कहा है कि प्राथमिक शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती है। ऐसा करना शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। सरकार की तरफ से पुनíवचार करने का आश्वासन दिया गया। जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी