परपरांगत रूप से मनाई गई मकर संक्रांति

श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अ‌र्ध्य देकर जरूरतमंद लोगों को दान किया। घरों में तिल और गुड के पकवान बनाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:51 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:51 AM (IST)
परपरांगत रूप से मनाई गई मकर संक्रांति
परपरांगत रूप से मनाई गई मकर संक्रांति

कासगंज,जेएनएन। गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व जिले भर में मनाया गया। जप तप और दान के इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन दान देकर पुण्य लाभ कमाया। सूर्य देव को अ‌र्ध्य देकर पूजा अर्चना की। ब्राह्मणों को भोजन कराया।

माघ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। पूर्व संध्या बुधवार से ही घरों में इसकी तैयारियां की गई। लोगों ने घरों में सुबह स्नान किया और भगवान सूर्य को अ‌र्ध्य देकर पूजा अर्चना की। तिल और गुड से बने खाद्य पदार्थो, खिचड़ी, मूंगफली आदि मंसा। तमाम श्रद्धालुओं को ऊनी वस्त्र, कंबल, अन्न, धन आदि देकर पुण्य लाभ कमाया। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। घरों में भी हवन यज्ञ हुए। शाम तक जरूरतमंद लोगों को दान देने का सिलसिला जारी रहा।

किसी ने किया दान तो किसी ने की पूजा

कस्बा सहावर, गंजडुंडवारा, अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, मोहनपुर में भी मकर संक्रांति पर्व परपरांगत तरीके से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान दिया। सोरों में पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी ने गौशाला में जाकर गौमाता का पूजन किया। गुड एवं आटे के लोवा खिलाएं। पटियाली में पंचायत अध्यक्ष डा. शशि मिश्रा एवं सिढ़पुरा में विधायक ममतेश शाक्य ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। कस्बा सहावर में विद्यार्थी परिषद द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया।

स्नानार्थियों ने गंगा में लगाई डुबकी

मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा गंगाघाट, कछला गंगा नदी और पटियाली में कादरगंज गंगाघाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सूर्य को अ‌र्ध्य देकर गंगा मां का जलाभिषेक किया। कछला एवं लहरा घाट पर कुष्ठ रोगियों को श्रद्धालुओं ने भोजन कराया, खाद्य सामिग्री दी, कंबल और ऊनी वस्त्र बांटे। सर्दी के चलते घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही।

जगह-जगह लगे भंडारे

जिले भर में मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा भंडारे लगाए गए। कहीं पूड़ी सब्जी तो कहीं खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारों में मिष्ठान के रूप में तिलकुट का वितरण किया गया। शहर के दुर्गा कालोनी, बिलराम गेट, रेलवे रोड़, बैंक कालोनी, चित्रगुप्त कालोनी, सोरों में कासगंज रोड़ पर भंडारे लगाए गए। भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी